मुंबई- एक्टर नीरज वोरा ने गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अंधेरी (मुंबई) के कृति केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रंगीला (1995), सत्या (1998), बादशाह (1999), पुकार (2000) और बोल बच्चन (2012) और वेलकम बैक (2015) जैसी फिल्मों में काम किया है। इस दुखद समाचार की जानकारी एक्टर और कॉमेडियन परेश रावल ने ट्वीट कर नीरज की मौत की जानकारी दी। अस्पताल से नीरज की डेड बॉडी को उनके दोस्त प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर ले जाया जाएगा, जहां उनके करीबी अंतिम दर्शन कर सकते हैं। शाम करीब 3 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 19 अक्टूबर, 2016 को आए ब्रेन स्ट्रोक की वजह से नीरज को दिल्ली स्थित एम्स में एडमिट कराया गया था। पहले उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, बाद में हालत में कुछ सुधार के बाद उनके दोस्त फिरोज नाडियाडवाला मार्च, 2017 में उन्हें मुंबई ले आए। तब से नीरज उन्हीं के यहां रह रहे थे।