• Login
Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

कावेरी विवाद के बीच तमिलनाडु पहुंचे पीएम मोदी, प्रदर्शकारियों ने दिखाए ‘काले झंडे’

admin by admin
in INDIA
0
कावेरी विवाद के बीच तमिलनाडु पहुंचे पीएम मोदी, प्रदर्शकारियों ने दिखाए ‘काले झंडे’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कावेदी जल विवाद के बीच गुरुवार को तमिलनाडु पहुंचे। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने काले झंडे दिखाकर मोदी के इस दौरे का विरोध किया। नई दिल्ली से एक विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे मोदी का हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पोन राधाकृष्षण, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री ई.पलनीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम और मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन ने स्वागत किया। इसके बाद मोदी चेन्नई से लगभग 55 किलोमीटर दूर ममाल्लापुरम के लिए रवाना हो गए, जहां से वह रक्षा प्रदर्शनी 2018 का औपचारिक रूप से उद्घाटन करने के लिए तिरुविदंतई जाएंगे। इसके बाद मोदी अड्यार कैंसर संस्थान में हीरक जयंती पट्टिका का अनावरण करेंगे।

इससे पहले कैंसर संस्थान से सटे आईआईटी-मद्रास में मोदी के लिए एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मोदी के इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस बीच द्रमुक सहित विपक्षी पार्टियों ने काले झंडे दिखाकर मोदी की इस यात्र का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) और कावेरी जल नियामक समिति (सीडब्ल्यूआरसी) गठित करने में नाकाम रहने पर केंद्र सरकार की निंदा करने के लिए ऐसा किया। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित छह सप्ताह की समय सीमा 29 मार्च को समाप्त हो गई। केंद्र ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आखिरी मिनट में अदालत में स्पष्टीकरण याचिका दायर की थी और आदेश को लागू करने के लिए तीन महीने का समय मांगा था। इस बीच कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाती।

द्रमुक नेता एम.के.स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नागापट्टिनम जिले के सिरकाझी में काली कमीजें पहनकर मोदी की यात्र का विरोध किया। द्रमुक ने लोगों से अपने घरों पर काले झंडे लगाने और मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। टी.वेलमुरुगन के नेतृत्व में तमिझागा वाझवुरिमई काची (टीवीके) और पी.नेडुमारन के नेतृत्व में तमिल राष्ट्रवादी आंदोलन ने चेन्नई में अलान्दूर मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। हवाईअड्डे के पास विधायकों तमिमम अंसारी और तानियारसी के साथ तिरिसूलम में एसडीपीआई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह लोकप्रिय फिल्मकारों भारतीराजा, अमीर, गौथमम और तांगरबचन द्वारा गठित तमिलागा कलाई इलाकिया पनपट्टू मैयम के सदस्यों को हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। ये मोदी के दौरे के विरोध में काले झंडे दिखा रहे थे।

Post Views: 104
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: PM in Chennai
Previous Post

लुधियाना में नौजवान ने महिला को गोली मारकर किया घायल

Next Post

जमानत पर रिहा हुए शौचालय घोटाले के आरोपियों ने किया पेंशन घोटाला

Next Post
जमानत पर रिहा हुए शौचालय घोटाले के आरोपियों ने किया पेंशन घोटाला

जमानत पर रिहा हुए शौचालय घोटाले के आरोपियों ने किया पेंशन घोटाला

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.