• Login
Tuesday, February 17, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home WORLD

चीन बना रहा दुनिया का सबसे लंबा पुल, 60 एफिल टावर के बराबर यूज हुआ स्टील

admin by admin
in WORLD
0
चीन बना रहा दुनिया का सबसे लंबा पुल, 60 एफिल टावर के बराबर यूज हुआ स्टील
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

पड़ोसी मुल्क चीन दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल बना रहा है, कहा जा रहा है इसे बनाने में 60 एफिल टावर के बराबर स्टील की मात्रा का इस्तेमाल किया गया है पर आलोचकों ने चीन की इस परियोजना को महंगा सफेद हाथी करार दिया है। हांगकांग के विरोधियों का कहना है कि यह परियोजना बीजिंग के अभियान की अर्ध-स्वायत्त शहर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का हिस्सा है।

9 साल पहले शुरु हुई थी परियोजना
पुल की लंबाई 55 किलोमीटर बताई जा रही है, यह हांगकांग, मकाउ और चीन को जोड़ेगा। पुल पानी के भीतर सुरंग से होकर भी गुजरेगा।

इसमें उतार चढ़ाव भी होंगे। 9 साल पहले शुरू हुई परियोजना का इस हफ्ते चीनी सरकार ने प्रीव्यू दिखाया। खबरों के मुताबिक यह पुल हांगकांग को दक्षिण चीन के शहर जुहाई और जुएं के लिए मशहूर मकाउ को जोड़ेगा।

पुल बनाने में हो रहा 420,000 टन स्टील का इस्तेमाल
चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक पुल के लिए 420,000 टन स्टील इस्तेमाल किया जा रहा है, कहा जा रहा है कि यह मात्रा इतनी है कि 60 एफिल टॉवर बन जाएं। इस पुल की परियोजना के मैनेजर गाओ जिंगलिन ने कहा कि इस पुल के लिए पानी के भीतर 6.7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने में उनकी कई रातों की नींद लगी।

गाओ ने बताया कि कई रात मैं सो नही पाया, क्योंकि निर्माण के दौरान बहुत सी कठिनाइयां आईं।” उन्होंने आगे कहा- ”पानी के भीतर 80 हजार टन के पाइपों को वाटरटाइट तकनीकी के सहारे जोड़ना सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य था।” इस परियोजना में कितनी लागत आई, यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ अनुमानों में इसे 100 बिलियन युआन (15.1 बिलियन डॉलर) से ज्यादा बताया जा रहा है। इसमें कृत्रिम टापू, लिंक रोड और नई बॉर्डर क्रॉसिंग सुविधाएं शामिल हैं।

Post Views: 81
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: world longest bridge
Previous Post

अनोखा विवाहः17 मिनट में पूरी हुई रस्में, कुल खर्च 400 से भी कम

Next Post

डेटिंग एप से हुई दोस्ती, तोहफे में मिली मौत

Next Post
डेटिंग एप से हुई दोस्ती, तोहफे में मिली मौत

डेटिंग एप से हुई दोस्ती, तोहफे में मिली मौत

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.