• Login
Wednesday, February 18, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

जमानत पर रिहा हुए शौचालय घोटाले के आरोपियों ने किया पेंशन घोटाला

admin by admin
in INDIA
0
जमानत पर रिहा हुए शौचालय घोटाले के आरोपियों ने किया पेंशन घोटाला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

मध्यप्रदेश साइबर अपराध पुलिस ने शौचालय घोटाले के आरोप में जेल में कैद रह चुके आरोपियों को पेंशन घोटाले के आरोप में पकड़ा है। तीनों जमानत पर रिहा हुए थे।

साइबर अपराध पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मनोज बाथम ने अपनी शिकायत में बताया था कि शासन की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण पोर्टल से किया जाता है, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने डाटाबेस बदल कर वैध खातों की जगह अवैध खाते जोड़ कर अवैध लाभ लिया है।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण संचालनालय की जांच की। इसमें पाया गया कि जून 2017 से भुगतान का तरीका बदला गया है और अब इसका भुगतान एक राष्ट्रीय कृत बैंक के माध्यम से किया जाता है।
इस दौरान कई अनियमितताएं पाई जाने पर गहन जांच की गई। विस्तृत जानकारी में 12 खाते 720 रेकॉर्ड में दर्ज पाए गए। संदेह के आधार पर 3 आरोपियों को पकड़ा गया, जिन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 611 खाते हैक किये थे। सभी फर्जी खाते रीवा जिले के त्योंथर के थे।

आरोपियों की पहचान रीवा निवासी कुलदीप, अशोक मांझी और मानसिंह के रुप में हुई है। अमित नाम का मुख्य आरोपी फरार है। आरोपी फर्जी पतों की सिम प्राप्त कर बैंक में खाता खुलवाते और उनमें फर्जी मोबाइल नम्बर रजिस्टर करते थे। समग्र पोर्टल में पासवर्ड से प्रवेश कर हितग्राहियों के खाते बदल देते थे, जिससे पैसा इनके खातों में चला जाता था। इसके पहले आरोपी इसी प्रकार का फर्जीवाड़ा शौचालय निर्माण में भी कर चुके हैं।

Post Views: 109
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: bhopal newsBhopal ScamPension ScamToilet Scam
Previous Post

कावेरी विवाद के बीच तमिलनाडु पहुंचे पीएम मोदी, प्रदर्शकारियों ने दिखाए ‘काले झंडे’

Next Post

मार्क जुकरबर्ग बोले, मेरा पर्सनल डाटा भी लीक हुआ

Next Post
मार्क जुकरबर्ग बोले, मेरा पर्सनल डाटा भी लीक हुआ

मार्क जुकरबर्ग बोले, मेरा पर्सनल डाटा भी लीक हुआ

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.