बठिंडा (प्रेस की ताकत बयरु) : रात्रि दस बजे बठिंडा भुच्चो रोड पर चेतक पार्क के पास एक मोटरसाइकिल सवार डिवाईडर से टकरा कर गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग ब्रिगेड टीम संदीप गोयल व मनी कर्ण ने दुर्घटना स्थल से घायल मोटरसाइकिल सवार छिंदर पाल सिंह पुत्र तारा सिंह 27 निवासी अमरपुरा बस्ती गली नंबर 3 को एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया व उपचार करवाया।
मोटरसाइकिल सवार घायल
स्थानीय हनुमान चौक में दो मोटरसाइकिल सवार ट्रेक्टर ट्राली से टकरा कर गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग ब्रिगेड टीम मनी कर्ण व राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। घायल मोटरसाइकिल सवार आर्यन 20 पुत्र मनदीप कुमार व वरूण 22 पुत्र राजवीर निवासी नई बस्ती को एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में दाखिल करवाया व उपचार का प्रबंध किया।
अज्ञात लाश का संस्कार किया
पिछले दिनों ठंड से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बेसहारा था। मृतक का थाना कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर लाश संस्कार के लिए सहार जनसेवा टीम को सौंप दी। सहारा जनसेवा द्वारा मतक का पूर्ण सम्मान के साथ शमशान भूमि दाना मंडी में संस्कार कर दिया। संस्कार के समय मनी कर्ण, राजेंद्र कुमार, सुमीत ढींगरा, गौतम गोयल, जग्गा, हरंबस आदि उपस्थित थे। संस्कार संजीव कुमार भोलू सिरकी बाजार के सहयोग से करवाया गया।
बेसहारा को कंबल बांटे
आज प्रात गहरी धुंध में सहारा टीम टेक चंद व जग्गा ने स्थानीय माल गोदाम रोड पर बेसहारा लोगों को कंबल बांटे। सहारा जनसेवा द्वारा यह सेवा लगातार जारी रहेगी।

