नई दिल्ली- संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने 14 दिसंबर को संसद की लाइब्रेरी में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले ये बैठक होगी। मंत्री अनंत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा ‘संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा। सत्र के 14वें दिन क्रिसमस की छुट्टी होगी, जिस कारण कार्यवाही नहीं होगी।’विपक्ष ने भी अपनी रणनीति को तय करने के लिए 14 दिसंबर को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में ये बैठक होगी, जिसमें सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी।

