दिल्ली-मानुषी छिल्लर और क्रिकेट के धुरंधर विराट कोहली की मुलाकात का पल हर कोई अपनी आंखों में कैद करना चाहता था। वो पल भी आया और यादगार तब बन गया जब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी से दिलचस्प सवाल पूछा। दिल्ली में ‘इंडियन ऑफ द इयर 2017’ समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें विराट और मानुषी का पहली बार आमना सामना हुआ। इस बीच मानुषी ने विराट कोहली से एक ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर विराट की हंसी छूट पड़ी।मानुषी ने विराट से पूछा कि आप दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी है। ऐसे में जो बच्चे आपको देखकर क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं उनसे क्या कहना चाहते हैं?मानुषी के सवाल का जवाब विराट ने बड़ी बेबाकी से दिया। विराट ने कहा – ‘जो भी आप मैदान में करो वो दिल से करो। वरना लोगों को लगेगा कि आप मन से नहीं कर रहे हो तो वो आपसे जुड़ नहीं पाएंगे। मैंने कभी भी किसी और की तरह कॉपी करने की कोशिश नहीं की। अगर उन्हें ये लगेगा का आप किसी की कॉपी करने की कोशिश करेंगे तो वो आपसे जुड़ नहीं पाएंगे।