• Login
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की

admin by admin
in INDIA
0
संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

नई दिल्ली- संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजनाथ सिंह ने ट्वीर कर शहीद जवानों को याद किया और उनके साहस को नमन किया, जिन्होंने 13 दिसंबर, 2001 को भारत के लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी संसद हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ 13 दिसंबर, 2001 को हमारे बहादुर सैनिकों ने संसद भवन पर हुए आतंकी हमले को नाकामयाब कर अनुकरणीय साहस दिखाया। हम सुरक्षाबलों की वीरता और राष्ट्रीय सेवा को सलाम करते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।बता दें कि संसद पर हुए आतंकी हमले को 16 साल हो चुके हैं, लेकिन उसका जख्म आजतक देश भुला नहीं सका है। आतंकियों ने भारत के लोकतंत्र के मंदिर को चोट पहुंचाने की कोशिश की, हमारे वीर जवानों ने उनके नापाक इरादों को अपना जीवन कुर्बान करके ध्वस्त कर दिया। 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 जवान शहीद हुए थे। 16 साल पहले आज ही के दिन संसद पर आतंकी हमला हुआ था। सफेद एंबेसडर कार में आए सभी पांच आतंकी सेना की वर्दी में संसद भवन में दाखिल हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इन आतंकियों ने संसद भवन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। शुुरुआत में तो समझना मुश्किल रहा कि क्या वाकई संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले को नाकाम करने में सुरक्षाबलों, दिल्ली पुलिस और हमारे जवानों को 30-45 मिनट लगे। इन 30-45 मिनटों में जो निशानी संसद पर हुआ आतंकी हमला देश को दे गया, वो आज भी मौजूद है। जवानों ने अपनी जान पर खेलकर सभी पांचों आतंकियों को मार गिराया था।

Post Views: 72
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

फ्रांस ने ट्रंप के फैसले को गलत करार देते हुए खुद को इससे अलग कर लिया

Next Post

। वारदात करने के बाद विदेशों में शरण लेने वाले अपराधियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी लगाई फटकार

Next Post
। वारदात करने के बाद विदेशों में शरण लेने वाले अपराधियों  को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र  सरकार को कड़ी लगाई फटकार

। वारदात करने के बाद विदेशों में शरण लेने वाले अपराधियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.