• Login
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

दो दर्जन सीटें ऐसी हैं जिन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी

admin by admin
in INDIA
0
दो दर्जन सीटें ऐसी हैं जिन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद- गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा, नेता विपक्ष मोहन सिंह राठवा, पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल सहित कई दिग्गजों के भविष्य का फैसला होना है। दो दर्जन सीटें ऐसी हैं जिन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इनमें दलित नेता जिग्नेश मेवाणी व ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर की सीट भी शामिल है। राज्य में दूसरे चरण में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के गढ़ मेहसाणा पर सबकी नजरें टिकी हैं। सूबे के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल यहां से मैदान में उनके खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व सांसद जीवाभाई पटेल को टिकट दिया है। पाटीदारों की नाराजगी है लेकिन नितिन पटेल अपने निजी संबंध में गत चुनाव में 20 हजार के अंतर के भरोसे अपनी नैया पार लगाने में जुटे हैं। सिद्धपुर से पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास मैदान में हैं, वे यहां पिछला चुनाव बलवंत सिंह राजपूत से हार गए थे लेकिन अब राजपूत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वाव से राज्यमंत्री शंकर चौधरी व बहुचराजी से पूर्व मंत्री रजनीकांत पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। पाटीदार आंदोलन के दौरान रजनी पटेल का मेहसाणा का बंगला जला दिया था जिसे बाद में उन्होंने बेच दिया। बनासकांठा की वडगाम सीट व राधनपुर काफी चर्चा में है। वडगाम से दलित नेता जिग्नेश मेवाणी निर्दलीय व राधनपुर से ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। भाजपा ने इनके खिलाफ तगड़ी रणनीति बनाई है जिससे मुकाबला कांटे का है। अहमदाबाद की वटवा सीट से गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा अहमदाबाद से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। ठक्करबापा नगर से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के वकील रहे बीएम मांगुकिया चुनाव लड़ रहे हैं। हार्दिक ने गत दिनों इस इलाके में जोरदार रोड शो व सभा का आयोजन किया था। वडोदरा की डभोई सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। वाघेला के कांग्रेस छोड़ने के बाद विधायक मोहनसिंह राठवा नेता विपक्ष बने। राठवा नौ बार विधायक चुने गए हैं, इस बार जीते तो दसवीं बार विधानसभा पहुंचेंगे।

Post Views: 64
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

ध्य प्रदेश के नये कानून ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की समीक्षा पर एक बार फिर बहस ताजा कर दी

Next Post

मतदान के एक दिन पहले भी कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान जारी

Next Post
मतदान के एक दिन पहले भी कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान जारी

मतदान के एक दिन पहले भी कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.