• Login
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home WORLD

चीन ने आज कहा कि डोकलाम की घटना द्विपक्षीय समझौतों के लिए एक ‘बड़ी परीक्षा’

admin by admin
in WORLD
0
चीन ने आज कहा कि डोकलाम की घटना द्विपक्षीय समझौतों के लिए एक ‘बड़ी परीक्षा’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

बीजिंग: चीन ने आज कहा कि डोकलाम की घटना द्विपक्षीय समझौतों के लिए एक ‘बड़ी परीक्षा’’ थी और भविष्य में इस तरह की किसी स्थिति से बचने के लिए इससे सबक सीखा जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के स्टेट काउंसिलर यांग जिची के बीच सीमा वार्ता के 20वें दौर की बातचीत 22 दिसम्बर को नई दिल्ली में होगी। दोनों पक्ष वार्ता के इस दौर को महत्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि 73 दिनों तक चले डोकलाम गतिरोध के 28 अगस्त को खत्म होने के बाद बातचीत का यह पहला दौर होगा। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने आज यहां एक मीडिया में कहा, ‘‘विशेष प्रतिनिधियों की यह बैठक न केवल सीमा मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए बल्कि रणनीतिक संवाद के लिए एक मंच भी होगी।’ उन्होंने कहा कि बैठक में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा। चुनयिंग ने कहा, ‘‘वर्ष 2017 में चीन-भारत संबंध आमतौर पर अच्छे रहे हैं लेकिन डोकलाम की घटना दोनों देशों के लिए एक बड़ी परीक्षा बन गई थी। हमें भविष्य में इस तरह की किसी घटना से बचने के लिए इससे सबक सीखना चाहिए। सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हमें अपने ऐतिहासिक समझौतों का पालन करना चाहिए और इसके साथ ही भारत-चीन संबंधों की रक्षा करनी चाहिए।’’ डोकलाम गतिरोध के वार्ता पर पड़े प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विदेश मंत्री वांग यी की हाल में नई दिल्ली की यात्रा के दौरान भी उठाया गया था। वांग रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए गए थे। इस बैठक से इतर वांग ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी बातचीत की थी।

Post Views: 90
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

सिगार के आकार के इस वस्तु को वैज्ञानिकों ने एक एस्टोरॉयड बताया

Next Post

बीसीसीआई के अधिकारी ने मंगलवार को कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाडिय़ों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी

Next Post
बीसीसीआई के अधिकारी ने मंगलवार को कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाडिय़ों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी

बीसीसीआई के अधिकारी ने मंगलवार को कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाडिय़ों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.