• Login
Friday, February 20, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home SPORTS

आस्ट्रेलिया ने चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन चाय तक इंग्लैंड के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत रखी

admin by admin
in SPORTS
0
आस्ट्रेलिया ने चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन चाय तक इंग्लैंड के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत रखी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

मेलबर्न: नोबाल पर मिले जीवनदान के बाद डेविड वार्नर के शतक से आस्ट्रेलिया ने चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन चाय तक इंग्लैंड के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत रखी। वार्नर को 90 रन का स्कोर पार करने के बाद 40 मिनट तक शतक का इंतजार करना पड़ा। वह जब 99 रन पर थे तब पदार्पण कर रहे टाम कुरेन के 5वें ओवर की अंतिम गेंद पर मिड आन पर कैच दे बैठे। इंग्लैंड का जश्न हालांकि ज्यादा देर नहीं चला और रीप्ले में दिखा कि कुरेन का पैर क्रीज से बाहर था जिसके बाद अंपायर ने इसे नोबाल करार देकर वार्नर को बल्लेबाजी के लिए वापस बुलाया। वार्नर ने अगली गेंद पर एक रन के साथ शतक पूरा किया। चाय के समय कप्तान स्टीव स्मिथ पांच जबकि उस्मान ख्वाजा 10 रन बनाकर खेल रहे थे जिससे आस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। टीम हालांकि दूसरे सत्र में 26 ओवर में 43 रन ही जोड़ सकी। वार्नर शतक पूरा करने के तुरंत बाद जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर जानी बेयरस्टा को कैच दे बैठे। उन्होंने 151 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाए। वार्नर ने अपने 70वें टेस्ट में 6000 रन भी पूरे किए। वह आस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों के बीच इस आंकड़े को सबसे जल्दी छूने वालों की सूची में ग्रेग चैपल के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में डान ब्रैडमैन, रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेडन उनसे आगे हैं। अॉस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट का विकेट भी गंवाया जो 35वें ओवर में 26 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा हुए। उन्होंने वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर सपाट पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद वार्नर और बेनक्राफ्ट ने सतर्क शुरुआत की और पहले घंटे में 37 रन जोड़े।

Post Views: 47
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल आठ और नौ फरवरी को स्विट्जरलैंड में होना

Next Post

भारत की अर्थव्यवस्था भी बुलंदिया छू रही

Next Post
भारत की अर्थव्यवस्था भी बुलंदिया छू रही

भारत की अर्थव्यवस्था भी बुलंदिया छू रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.