मध्य प्रदेश – एक मां ने अपनी ही 12 माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। मासूम दूध पीते वक्त ज्यादा रोती थी। इसी से गुस्से में आकर मां ने पास में रखे दराते से मासूम का गला रेत डाला। इससे ज्यादा खून बहने से मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना तलवाड़ी पटेलपुरा की है। कुक्षी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर 2.30 बजे की है। आरोपी मां अनिता पति दलसिंह घर में ही गोद में अपनी 12 माह की बेटी को दूध पिला रही है। बरमादे में झूले पर काकी सास रंगबाई झूला झुल रही थी। दूध पिलाते वक्त अनिता की बेटी रोने लगी तो उसे गुस्सा आ गया और पास में रखा दराता उठाया उसका गला काट दिया। काकी सास को कुछ देर बच्ची की रोने की आवाज आई। अचानक आवाज बंद हो गई। अनिता ने बच्ची का गला काटने के बाद बाहर आई और बाहर से दरवाजे की सांकल लगी दी और घर से बाहर चली गई। काकी सास को शंका हुई। उसने पड़ोसियों को बुलवा कर दरवाजा खुलवाया तो अंदर मासूम का लगा कटा। जमीन पर खून ही खून फैला था। पास ही हत्या में इस्तेमाल दराता पड़ा था। घटना के वक्त पति दलसिंह कुक्षी किसी काम से गया। कुक्षी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

