नई दिल्ली – त्रिपुरा में 25 साल बाद लेफ्ट के किले को ढहाने के बाद बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। आज बीजेपी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिपल्ब कुमार देब राज्य के नए मुख्यमंत्री और बीजेपी के जनजातीय नेता जिष्णु देबबर्मा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह असम राइफल्स मैदान में आज दोपहर 12 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित एक दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह में सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजु और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राम माधव, भूपेंद्र यादव, हेमंत बिस्वसरमा भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक सरकार और उनकी कैबिनेट के पूर्व मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।
