फरीदाबाद – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड पर कोई टेम्पररी सीएलयू नहीं दिए गए है। केवल लेटर ऑफ इंटेंट यानि एल ओ आई तीन महीनों के लिए शर्तों के अनुसार दिया जाता है। यदि कोई एल ओ आई की शर्तों को पूरा नहीं करता तो उसका एल ओ आई स्वत: ही समाप्त हो जाता है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज यहां विधानसभा में बजट सत्र में विधायक ललित नागर द्वारा उठाये गए मुद्दे पर जबाब देते हुए दी।

