• Login
Wednesday, June 3, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home WORLD

कॉमनवेल्थ देशों में सबसे ज्यादा FDI भारत में आ रहा

admin by admin
in WORLD
0
कॉमनवेल्थ देशों में सबसे ज्यादा FDI भारत में आ रहा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

कॉमनवेल्थ देशों से सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) भारत में आ रहा है. यही नहीं, कॉमनवेल्थ देशों में ब्रिटेन के बाद निवेश हासिल करने के लिए दूसरा सबसे आकर्षक स्रोत भी भारत ही है.

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ के 53 सदस्य देश हैं. यह उन देशों का संगठन है जिन पर कभी न कभी ब्रिटेन का शासन रहा है. अगले हफ्ते कॉमनवेल्थ राष्ट्राध्यक्षों (CHOGM) की लंदन में एक बैठक होने जा रही है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे. इस बैठक से पहले जारी एक ‘कॉमनवेल्थ ट्रेड रीव्यू 2018’ में यह आंकड़े जारी किए गए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कॉमनवेल्थ के भीतर सेवाओं के व्यापार में भी भारत पांच सबसे शीर्ष देशों में से एक है. इस मामले में उसने कनाडा को पीछे छोड़ दिया है.

इसके अलावा इनमें ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और ब्रिटेन शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2005 से 2016 के बीच कॉमनवेल्थ देशों से एफडीआई पाने वाला भारत शीर्ष देश रहा. यह एकदम नए सिरे से किया जाने वाला निवेश है.

इतना ही नहीं, यह कॉमनवेल्थ देशों के अलावा दुनिया के अन्य देशों से भी सबसे ज्यादा एफडीआई पाने वाला देश रहा है. साल 2015 में यह चीन को पछाड़कर नए सिरे एफडीआई पाने वाला सबसे बड़ा देश बन गया. नए सिरे से किये जाने वाले एफडीआई से तात्पर्य ऐसे निवेश से है जहां कोई कंपनी या सरकार किसी देश में नयी सुविधाओं का निर्माण करके नए उपक्रम की स्थापना करती है.

रिपोर्ट के अनुसार कॉमनवेल्थ देशों के बीच व्यापार साल 2020 तक बढ़कर 700 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा और इसका भारत की आर्थिक तरक्की में अच्छा योगदान रहेगा.

Post Views: 89
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: FDIFDI in india
Previous Post

‘नानक शाह फ़कीर’ बारे चल रहे विवाद पर पांच सिंह साहिबानों की 12 अप्रैल को बैठक

Next Post

ब्रिटेन के शाही बच्चे के जन्म की उल्टी गिनती शुरू

Next Post
ब्रिटेन के शाही बच्चे के जन्म की उल्टी गिनती शुरू

ब्रिटेन के शाही बच्चे के जन्म की उल्टी गिनती शुरू

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.