• Login
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

झोलाछाप डॉक्टर की करतूत: अपना झूठ छुपाने के लिए नवजात का काटा गुप्तांग

admin by admin
in INDIA
0
झोलाछाप डॉक्टर की करतूत: अपना झूठ छुपाने के लिए नवजात का काटा गुप्तांग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

झारखंड के चतरा जिले से एक झोलाछाप डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां अपना झूठ छुपाने के लिए एक नवजात बच्चे का लिंग काटकर उसकी जान ले ली गई। ऐसा इसलिए किया कि डॉक्टर ने एक दिन पहले महिला का अल्ट्रासाउंड कर बताया था कि बेटी होगी लेकिन महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसी बदनामी से बचने के लिए बच्चे का लिंग काट दिया गया। खून ज्यादा बहने से बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद उसके शव को झाडिय़ों में फेंक दिया गया। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आठ माह की गर्भवती गुड्डी देवी को चतरा जिले के जय प्रकाश नगर में एक निजी नर्सिग होम में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। झोलाछाप डॉक्टर अनुज कुमार ने महिला का अल्ट्रासाउंड कर उसके पति अनिल पंडा को बताया कि उनकी बेटी होगी। कुछ ही घंटे बाद महिला ने उसी क्लिनिक में बेटे को जन्म दिया। अपनी बात सही साबित करने के लिए डॉक्टर ने बच्चे का लिंग काट कर परिवार वालों से कहा कि बच्ची पैदा हुई है। हालांकि कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद उन्होंने परिवार वालों को शव देने से भी इंकार कर दिया। हंगामा करने पर बच्चे का शव सौंपा गया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

परिजनों ने देखा कि नवजात लड़के का शव खून से लथपथ पड़ा था। डॉक्टर ने बच्चे के परिवार वालों को एक लाख रुपए का प्रलोभन देने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो झोलाछाप डॉक्टर वहां से भाग निकला। वहीं पुलिस ने डॉ. अनुज और अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों डॉक्टर बिहार के बाराचट्‌टी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर लेगी।

Post Views: 70
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

पार्सल विस्फोट मामले में हुआ खुलासा, दूल्हे की मां से बदला लेने के लिए रची थी साजिश

Next Post

आसाराम फैसला: इतिहास में पहला मामला Paxo act के तहत उम्र कैद की सजा

Next Post
आसाराम फैसला: इतिहास में पहला मामला Paxo act के तहत उम्र कैद की सजा

आसाराम फैसला: इतिहास में पहला मामला Paxo act के तहत उम्र कैद की सजा

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.