पटियाला – शिवसेना ¨हदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल पटियाला, पंजाब की ओर से श्री काली माता मंदिर के परिसर में श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया। इस बार श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का गायन करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक भारत भूषण विशेष रूप से आए। इस मौके पर पंजाब के इनफार्मेशन कमिशनर संजीव गर्ग भी मौजूद रहे। श्री राम हनुमान सेवा दल के चेयरमैन पवन गुप्ता की ओर से मां भगवती की चुनरी देकर एवं श्री हनुमान जी का चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर श्री राम हनुमान सेवा दल की और दल के प्रधान जगदीश रायका, चंद शर्मा, राजकुमार बिट्टू, सुनीता, रक्षा देवी तथा अन्य सेवादार मौजूद रहे।
