झांसी – बुंदलखंड में गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करता जा रहा है। यहां जल संरचनाओं की कमी नहीं है, मगर उनका रखरखाव न होने से जल की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। एक अध्ययन से सामने आया है कि झांसी जिले में 1500 जल संरचनाएं है, इनमें से कई अधिकांश की स्थिति अच्छी नहीं है और यही कारण है कि जल संकट गहराया हुआ है।

