बीकानेर – रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। 11 मई शुक्रवार को श्रीगंगानगर-जयपुर-कोटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके स्थान पर 11 मई को बीकानेर-जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। सीनियर डीसीएम अभय शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04737 बीकानेर जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल शुक्रवार रात 11.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, नावां, फुलेरा आदि ठहराव लेते हुए जयपुर जाएगी। ट्रेन में एक टू टीयर एसी, आठ शयनयान, पांच साधारण तथा दो पार्सल कोच सहित 16 कोच लगाए जाएंगे।

