मुंबई (प्रेस की ताकत ब्यूरो): एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बांद्रा में अपने घर फांसी लगाकर जान दे दी. खुदकुशी के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. मुंबई पुलिस उनके घर पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं गया है. उनकी अंतिम फिल्म केदारनाथ थी जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी. सुशांत ने इंस्टाग्राम में 3 जून को आखिरी पोस्ट में मां की फोटो शेयर की थी. सुशांत ने यह कदम अपनी एक्स मैनेजर की आत्महत्या के 5 दिन बाद उठाया है. सुशांत की आत्महत्या की खबर से हर कोई स्तब्ध है.

