सुनाम ऊधम सिंह वाला, (सुभाष भारती):
डॉ. महिताब सिंह आईपीएस ने सब डिवीजन सुनाम में बतौर एएसपी अपना पदभार संभाल लिया है वह जैतो से बदलकर सब-डिविजन सुनाम में आये हैं। अपना पदभार संभालने उपरांत एएसपी डॉ. महिताब सिंह ने प्रैस को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुनाम सब-डिविजन में नशा तस्करों और शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शहर में अमन शांति को बहाल रखने के लिए थाना मुखियों और पुलिस अधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हर नागरिक को मासक पहनना चाहिए तथा सोशल डिस्टैंसिंग की गंभीरता से पालना करें क्योंकि इस बीमारी से बचने के लिए सबसे बड़ा यही एक उपाय है। उन्होंने लोगों को विश्वास देते हुए कहा कि अगर किसी भी शहरी को कोई समस्या आती है तो वह उनसे सीधा सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस व पब्लिक दोनों मिलकर शहर में शांति की स्थापना कर सकते हैं इसलिए जनता पुलिस को अपना दोस्त समझकर शरारती तत्वों व कालाबाजारी करने वालों की जानकारी पुलिस को तुरन्त दें।

