• Login
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home INDIA

भारत: भूकंप से हिला मणिपुर, मिजोरम, असम और मेघालय – 5.1 तीव्रता के झटके

admin by admin
in INDIA, WORLD
0
24 घंटे में 60 से ज्यादा जगह भूकंप, भारत समेत दुनिया में बढ़ रहीं भूकंप की घटनाएं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

   नई दिल्ली (रफतार न्यूज डेस्क): मिजोरम के चमफाई जिले में सोमवार सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 5.3 रही. किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र चमफाई जिले में जमीन से 20 किलोमीटर नीचे रहा.
जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए लोग अपनी घरों के बाहर की ओर भागने लगे. हालांकि इससे कोई नुकसान की कोई खबर नहीं है. नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार असम समेत उत्तर पूर्व के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. जिसमें मिजोरम और मेघालय भी शामिल हैं. यहां भी जान मान के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
इससे पहले 21 जून को असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 थी. मिजोरम के आइजोल जिले में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा था. शाम करीब 4.16 बजे असम में गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, भूकंप के झटके मिजोरम की राजधानी आइजोल और आसपास के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के क्षेत्रों में शाम 4.16 बजे महसूस किए गए. कुछ सेकंड तक आए भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई पर था. इससे पहले राज्य में गुरुवार रात को भी 5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में लगातार 2 दिन भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे. तजाकिस्तान समेत आसपास के इलाकों में 16 जून को भूकंप आया था. सुबह 7 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.8 आंकी गई थी. भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के दसहांबे से 341 किलोमीटर दूर रहा. इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला था.
बीते कुछ दिनों से लगातार पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात तक हर जगह भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं. गुजरात में 15 जून को भूकंप का झटका महसूस किया गया था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही. भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा. वहीं, 14 जून को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था.

Post Views: 63
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: earthquake today in india agian : latest news LIVE UPDATES
Previous Post

Carona Virus Cases in India 22 June : LIVE UPDATES

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਵਾਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਜਲਦ ਹੌਂਦ ਵਿੱਚ ਆਵੇਗਾ- ਢੀਂਡਸਾ

Next Post
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਵਾਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਜਲਦ ਹੌਂਦ ਵਿੱਚ ਆਵੇਗਾ- ਢੀਂਡਸਾ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਵਾਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਜਲਦ ਹੌਂਦ ਵਿੱਚ ਆਵੇਗਾ- ਢੀਂਡਸਾ

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.