• Login
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home PUNJAB

पंजाब सरकार एक जुलाई से क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू करने की तैयारी में

Subash Bharti by Subash Bharti
in PUNJAB
0
पंजाब सरकार एक जुलाई से क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू करने की तैयारी में
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

* एकट के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी व लैब बंद कर जताया रोष

सुभाष भारती (एडिटर इन चीफ प्रैस की ताकत)

क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में मंगलवार को चिकित्सकों ने ओपीडी ठप्प कर अपना रोष जताया। एक दिवसीय हड़ताल के दौरान जालंधर के निजी अस्पतालों में ओपीडी समेत अन्य मेडिकल गतिविधियां बंद रहीं। चिकित्सकों ने आईएमए हाउस (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) में डॉ. पंकज पाल की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें सरकार की मंशा का जमकर विरोध किया गया।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. राकेश विग ने बताया कि सरकार एक्ट को जबरन थोप रही है। डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि आईएमए ने सरकार को पूरा सहयोग दिया। कोविड-19 में निजी डॉक्टरों ने मरीजों को पूर्ण सेवाएं दी फिर भी सरकार क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट थोप रही है।
प्रधान डॉ. पंकज पाल ने बताया कि इस मुद्दे पर डॉक्टरों की सरकार के आला अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री के साथ मीटिंग हुई। इसके बावजूद कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग ने एक्ट को लागू करने की ठान ली। इस मौके पर डॉ. बीएस जौहल, डॉ. दीपक चावला, डॉ. मनीष सिंघल मौजूद रहे।

अबोहर में निजी अस्पताल और लैब रहीं ठप
अबोहर में भी मंगलवार को निजी डॉक्टरों व लैब संचालकों ने हड़ताल की। हड़ताल के दौरान निजी अस्पतालों में आपात सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहीं। इस दौरान सभी डॉक्टरों व लैब संचालकों ने सूबा सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए बिल वापस लेने की मांग उठाई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. युधिष्ठिर चौधरी ने कहा कि हम डॉक्टरों की लड़ाई सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है।
सरकार अस्पतालों और लैबों पर जो एक्ट लागू कर रही है, उससे स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं होगा बल्कि मरीजों की जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा और निजी अस्पतालों में सरकारी दखलअंदाजी से भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार ज्वाइंट एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट मेडिकल लैबोरेटरी एंड अलाइड प्रोफेशनल्स के प्रधान कपिल चौधरी ने बताया कि इस अधिनियम के माध्यम से सरकार छोटी लैबों को खत्म कर बड़ी लैबों को फायदा पहुंचाना चाहती है। इस मौके पर उप प्रधान देवी लाल, सचिव सुमन ढल्ल, कैशियर संजीव पपनेजा, प्रेस सचिव दीपक दूमड़ा, वाइस सचिव सुनील ठठई, कुलबीर मान मौजूद रहे।

Post Views: 120
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

ਕੋਵਿਡ-19 ਦੇ ਫੈਲਾਅ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਅਮਰਿੰਦਰ : 8 ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਵਿੱਚ 19 ਕੰਟੇਨਮੈਂਟ ਜ਼ੋਨ ਸਥਾਪਤ

Next Post

ਹਰਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਵਿਚ ਸਿਖਿਆ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਆਤਮਨਿਰਭਰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿਚ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ – ਰਾਜਪਾਲ

Next Post
ਹਰਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਵਿਚ ਸਿਖਿਆ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਆਤਮਨਿਰਭਰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿਚ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ – ਰਾਜਪਾਲ

ਹਰਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਵਿਚ ਸਿਖਿਆ ਦੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਆਤਮਨਿਰਭਰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿਚ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ - ਰਾਜਪਾਲ

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.