• Login
Wednesday, April 15, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home DELHI

बड़ी खबरः Ex DGP सुमेध सैनी गिरफ्तार

admin by admin
in DELHI, ENGLISH NEWS, HARYANA, INDIA, PUNJAB, WORLD
0
बड़ी खबरः Ex DGP सुमेध सैनी गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 18 अगस्त (शिव नारायण जांगड़ा) : आखिरकार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को भ्रष्टाचार के एक मामले में और एक अन्य प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी सामग्री का खुलासा नहीं किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सैनी खुद रात आठ बजे ब्यूरो कार्यालय पहुंचे और कहा कि वह अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच में शामिल होना चाहते हैं। अधिकारी ने कहा कि बाद में पूछताछ के दौरान उसे गिरफ्तार करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद की कानूनी प्रक्रिया जारी है। विवरण कल सांझा किया जा सकता है।
कल ही पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस द्वारा कोई भी नई धारा जोड़ कार्रवाई करने से पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की अनुमति अनिवार्य करने की अपील पर सुमेध सिंह सैनी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि वह बार-बार अर्जी दायर कर कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग न करें और अपनी सीमाओं में रहें। हाईकोर्ट के इस रुख के बाद सुमेध सिंह सैनी ने कल अपनी अर्जी वापस ले ली थी।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट ने 12 अगस्त को सुमेध सिंह सैनी को अंतरिम जमानत देते हुए जांच में शामिल होने का आदेश दिया था। इसके साथ ही यह भी कहा था कि वह अपना पासपोर्ट अदालत में जमा करवाएं और देश छोड़कर न जाएं। विजिलेंस ने सुमेध सिंह सैनी सहित लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर निमरत दीप सिंह, उसके पिता सुरेंद्र सिंह जसपाल, अजय कौशल, प्रदुमन सिंह, परमजीत सिंह, अमित सिंगला को भी आय से अधिक संपत्ति बनाने व भ्रष्टाचार करने के मामले में नामजद किया था।
पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर कहा कि उन्हें अंतरिम जमानत मिलने के बाद विजिलेंस अपनी रणनीति बदलते हुए एफआईआर में नई धाराएं जोड़ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से आग्रह किया कि अगर विजिलेंस उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहे तो पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की इजाजत ली जाए। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की अर्जी पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है और अब बार-बार नई मांग कर वह न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग न करें।
जिसके बाद आज आखिरकार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार करने की पुष्टि भी कर दी है।

Post Views: 92
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Ex-DGP Sumedh Saini charged with murder after copsFormer DGP Sumedh Saini arrested anytimeFormer Punjab DGP Saini Not to Be ArrestedFormer Punjab DGP Sumedh Singh Sainiissued arrest warrant against former Punjab Director General of police (DGP) Sumedh Singh Saini.Latest News on Sumedh Singh SainiPunjab Vigilance Bureau arrests ex-DGP Sumedh Saini in corruption caseRaid to arrest former DGP Sumedh Singh Sainisumedh singh saini arrestedsumedh singh saini arrested just nowपंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी गिरफ्तार
Previous Post

भगवान श्री चंद स्कूल को विद्यार्थी परिषद ने घेरा पुलिस ने की लीपापोती

Next Post

ਨਸ਼ੇੜੀ ਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪਤਨੀ ਦਾ ਸੂਏ ਮਾਰ-ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤਾ:ਕਤਲ

Next Post

ਨਸ਼ੇੜੀ ਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪਤਨੀ ਦਾ ਸੂਏ ਮਾਰ-ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤਾ:ਕਤਲ

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.