• Login
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home HARYANA

सोनीपत में पकड़े खालिस्तानियों ने अंबाला में किसे मारने के लिए सप्लाई की एके-47, एनआईए जांच करें : शांडिल्य

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in HARYANA
0
सोनीपत में पकड़े खालिस्तानियों ने अंबाला में किसे मारने के लिए सप्लाई की एके-47, एनआईए जांच करें : शांडिल्य
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

 

 

अंबाला : एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अंबाला चंडीगढ़ रोड पर स्थित सद्दोपुर से पकड़े जिंदा बम, हैंड ग्रेनेड मिलना हरियाणा -पंजाब की शांति भंग करने की साजिश पाकिस्तान व खालिस्तान समर्थकों ने मिल कर रची है। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय है जहां से खतरनाक बम पकड़े गए वहां एमएम यूनिवर्सटी, हीलिंग टच हॉस्पिटल, डीपीएस स्कूल, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल , चमन वाटिका, गुरुकुल सहित ओमैक्स ग्रीन बिल्ड़िंग में रह रहे हजारो लोग रहते हैं जो निर्दोष लोग इस साजिश में व स्कूली बच्चे इन बमों का शिकार हो सकते थे। वहीं शांडिल्य ने कहा जो गत दिन खालिस्तानी आतंकवादी सोनीपत से गिरफ्तार हुए उन्होंने एके-47 बंदूक अंबाला में सप्लाई की थी पर आज तक यह पता नहीं लग पाया कि अम्बाला में निशाने पर कौन था इसके लिए एनआईए जांच करें । शांडिल्य ने कहा अब तक पता नहीं चला है कि अब तक आतंकियों ने अंबाला में एके 47 किसे डिलीवर की थी जो चिंता का विषय है ।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अंबाला पुलिस की मुस्तेदी के चलते आतंकवादी साजिश बेनकाब हो गई जिसके लिए गृह मंत्री अनिल विज,एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, सीपी श्रीकांत जाघव व अंबाला के एसपी जश्नदीप रंधावा बधाई के पात्र हैं फ्रंट उन्हें ब्रेवमेंन अवार्ड से समान्नित करेगा।

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अब समय आ गया है खालिस्तानी मुहिम को कुचलने का नही तो पंजाब हरियाणा में आतंकवाद को पुनः आने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब व देश मे चल रही खालिस्तान मुहिम को सिर्फ पाकिस्तान का संरक्षण है और पाकिस्तान आतंकी संगठन लश्कर-ए – तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद का हाथ है। शांडिल्य ने केंद्र व राज्य सरकारों से मांग की है कि अब खालिस्तानियों को देखते ही गोली मारने के आदेश देने होंगे और भरतीय जेलो में बंद हाफिज के राइट हैंड व बम विशेषज्ञ अब्दुल करीम टुंडा सहित तमाम आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा जाए ये भारतीय जेलो में बंद होकर भारत को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने कहा उनका फ्रंट खालिस्तान को कुचलने की राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाएगा।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पाकिस्तान,खालिस्तान, बब्बर खालसा सहित जरनैल सिंह भिंडरवाला समर्थक भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं उन्होंने कहा कि वो उनका फ्रंट लगातार बब्बर खालसा आतंकवदियों जगतार हवारा व परमजीत भ्योरा के खिलाफ हाई कोर्ट से लेकर सड़क तक 2008 से लड़ाई लड़ रहे हैं वो किसी कीमत पर भी हिंदुस्तान में आतंकवाद व खालिस्तान मुहिम को पनपने नही देंगे।

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने चिंता जताई कि अब यमुनागर,अंबाला, पंजाब की सीमा पर लगते हिमाचल जिसे राज्य को देव भूमि कहा जाता है उस राज्य में भी खालिस्तानी मुहिम शुरू हो चुकी है और जिस जरनैल सिंह भिंडरावाला को भारतीय सेना ने मौत के घाट उतारा उस भिंडरावाला का साहित्य हिमाचल में प्रवेश कर चुका है जरनैल सिंह भिंडरावाला के झंडे लेकर कट्टरपंथी देव भूमि की शांति भंग करने की साजिश रच रहे उन्होंने कहा खालिस्तान की मुहिम भिंडरावाला ने चलाई थी लेकिन उनका फ्रंट देव भूमि की शांति भंग नही होने देगा और जल्द ही हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर को मिलकर ज्ञापन देंगे कि जरनैल सिंह भिंडरावाला का साहित्य बेचने वाले व फोटो लगा झंडा उठाने वालो को देशद्रोह के केस में गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए । वहीं शांडिल्य ने हिमाचल पुलिस का धन्यवाद भी किया जिन्होंने भिंडरावाले के झंडे गाड़ियों व दोपहिया वाहनों से उतारने की मुहिम शुरू की । इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपर, संजीव सेठ भी मौजूद थे

Post Views: 110
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

स्वास्थ्य आयुष्मान मित्रों ने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कौशल रोजगार निगम में शामिल बारे दिया ज्ञापन

Next Post

23 मार्च शहीदी दिवस को शौर्य दिवस के रूप मना रही आम आदमी पार्टी आम्र पाली रिजोर्ट में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन

Next Post
23 मार्च शहीदी दिवस को शौर्य दिवस के रूप मना रही आम आदमी पार्टी आम्र पाली रिजोर्ट में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन

23 मार्च शहीदी दिवस को शौर्य दिवस के रूप मना रही आम आदमी पार्टी आम्र पाली रिजोर्ट में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आज दूसरा दिन

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.