• Login
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

लोग चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार आए और खास लोगों की मनमानी को पूरी हरियाणा में खत्म करे- चित्रा सरवारा

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in BREAKING
0
लोग चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार आए और खास लोगों की मनमानी को पूरी हरियाणा में खत्म करे- चित्रा सरवारा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

 

अम्बाला छावनी :- आप’ नेता चित्रा सरवारा ने खट्टर सरकार द्वारा केजरीवाल के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार खटारा हो चुकी है। हमने ‘एक विधायक एक पेंशन’ की मांग की तो वह तिलमिला गई और बिना सिर-पैर के ब्यान दे रही है। हमने फिजूलखर्ची रोककर जनता का पैसा बचाने की बात कही तो भाजपा केजरीवाल के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। हैरानी की बात तो यह है कि बचपन में जहां से पढ़ाई की खट्टर साहब उस स्कूल तक को बेहतर नहीं कर पाए। हम खट्टर सरकार से ‘एक विधायक एक पेंशन’ को लागू करने की फिर से मांग’ करते हैं।

आम आदमी पार्टी नेता चित्रा ने कहा कि खट्टर सरकार खटारा हो चुकी है। हरियाणा में कोई काम किए बिना ही बिना सिर-पैर का ब्यान दे रही है। हमने फिजूलखर्ची रोककर जनता का पैसा बचाने की बात कही तो भाजपा तिलमिला गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए असभ्य भाषा का प्रयोग करने लगे कि उनकी बुद्धि खराब है। केजरीवाल जी हमेशा कहते हैं कि हमें जो गाली देनी है दो लेकिन जनता का काम तो करो।

*बचपन में जहां से पढ़ाई की उस स्कूल को तक बेहतर नहीं कर पाए हरियाणा मुख्यमंत्री*
हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पूरे हिंदुस्तान में अगर भारत सरकार के आंकड़े निकालते हैं तो सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है, उसपर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। स्कूलों का बुरा हाल है, एक भी स्कूल को बेहतर नहीं कर पाए। खट्टर साहब हाल ही में अपने बचपन के स्कूल पहुंचे। मैं आपको उसकी फोटो दिखाती हूं और साथ ही दिल्ली के सरकारी स्कूल की फोटो दिखाती हूं। खट्टर साहब कम से कम अपने बचपन के स्कूल को तो सुधार लेते। स्कूल का प्लस्तर निकला हुआ है, दरवाज़ों की हालत खराब है। ज़मीन पर रोड़ी बिखरी हुई है। यह स्थिति उनके अपने स्कूल की है। जब आप स्कूल गए, बच्चों को लगना चाहिए था कि उनके मुख्यमंत्री आ रहे हैं, जिन्होंने स्कूल और शिक्षा को बेहतर कर दिया। लेकिन वहां कुछ और ही माहौल था।

*हरियाणा के अस्पताल भी बदतर हालत में, किसानों की हो रही दुर्गति*
यही हाल हरियाणा के अस्पतालों का है। इलाज के लिए लोगों को दिल्ली भागना पड़ता है। मंहगाई काबू से बाहर है। किसान की दुर्गति हो रही है। यह लोग किसान को कभी आतंकवादी कहते हैं तो कभी उन्हें चीन और पाकिस्तान की जड़ें बताते हैं। अपने ही अन्नदाता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। खट्टर साहब को किसानों की कोई फिक्र नहीं है, फिक्र है तो इस बात की कि चौटाला परिवार को लाखों रुपए की पेंशन जाए। कहीं पेंशन कट न जाए। हमने मांग की थी कि एक विधायक को एक ही पेंशन जाए। हमने पंजाब में कानून बनाया कि एक विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी। हमने हरियाणा में घोषणा की आम आदमी पार्टी का हर नेता एक ही पेंशन लेगा। हरियाणा सरकार से भी निवेदन किया कि आप भी एक पेंशन का कानून लेकर आए। इस पर वह तिलमिला गए। एक पेंशन के कानून से करोड़ों रुपए बच सकते हैं, जो गरीब बच्चों की शिक्षा के काम आ सकते हैं।

मैंने खट्टर साहब के स्कूल की तस्वीर दिखाई। यदि वह हमारी मांग को मानकर एक पेंशन का कानून लागू करते तो उससे बचे करोड़ों रुपयों की मदद से अपने बचपन के स्कूल को बेहतर कर पाते। जिससे ऐसी हालत नहीं होती कि उन्हें वहां जाकर खुद बताना पड़ रहा है कि मैंने बचपन में यहीं से पढ़ाई की है। जिस प्रकार से उन्होंने केजरीवाल जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, स्पष्ट है वह पेंशन छोड़ना नहीं चाहते हैं। सरकारी खजाने में लगातर पांच-पांच, छे-छे का डाका पड़ता रहे। बच्चे अच्छी शिक्षा के लिए त्रस्त रहें। बीमार इलाज के लिए दिल्ली की ओर भागते रहें, इन चीजों में सुधार नहीं चाहते हैं।

*खट्टर सरकार से ‘एक विधायक एक पेंशन’ की फिर से मांग’*
मैं कहना चाहती हूं कि खट्टर सरकार ने यदि आम आदमी पार्टी की तरह चलना नहीं शुरू किया तो आम आदमी पार्टी आने में देर नहीं लगेगी। लोग चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार आए और खास लोगों की मनमानी को पूरी हरियाणा में खत्म करें। जिस प्रकार से युवक आज बेरोजगारी के कारण गुनाह के रास्ते पर चल पड़ा है, पूरे हरियाणा में स्कूलों का बुरा हाल है, हरियाणा में आज अपराध बढ़ता जा रहा है, गुंडाराज है, खट्टर सरकार पूरी तरह खटारा हो चुकी है। अब हम इनसे पुन: मांग करते हैं कि राज्य में ‘एक विधायक एक पेंशन’ का कानून लागू हो। इससे जो करोड़ों रुपए बचेंगे, वह हरियाणा की हालत को सुधारने के काम आएंगे।

Post Views: 85
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

फड़ी वालो के 300 रूपये खत्म करवाए थे,निश्चित व स्थाई स्थान भी देंगें:-ओंकार सिंह

Next Post

पंजाब में 35 लाख हेक्टेयर में गेहूँ की फसल से 171 लाख एमटी पैदावार होने की उम्मीद

Next Post
पंजाब में 35 लाख हेक्टेयर में गेहूँ की फसल से 171 लाख एमटी पैदावार होने की उम्मीद

पंजाब में 35 लाख हेक्टेयर में गेहूँ की फसल से 171 लाख एमटी पैदावार होने की उम्मीद

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.