• Login
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home HARYANA

मोदी ने राजा के रौब की सियासत को जनता के रुतबे की संस्कृति में बदला : मुख्तार अब्बास नकवी

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in HARYANA
0
मोदी ने राजा के रौब की सियासत को जनता के रुतबे की संस्कृति में बदला : मुख्तार अब्बास नकवी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

 

शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने अपने जुहू स्थित निवास स्थान पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय कैबिनेट अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उप नेता राज्यसभा मुख्तार अब्बास नकवी ने शिरकत कर जनसभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी की इकबाल, इंसाफ, ईमान की सरकार ने राजा के रौब की सियासत को जनता के रुतबे की संस्कृति में बदला है। केन्द्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि विश्व का हर मुल्क यूक्रेन व रूस में शांति के लिए मोदी जी कह रहा है कि शांति के लिए कुछ करिये, मोदी एक महान शख्सियत है विश्व उनकी तरफ देख रहा है।
नकवी शनिवार को आकांक्षी जिला नूहं (हरियाणा) में जन चौपाल कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द की डोर ही समावेशी सशक्तिकरण का सफल छोर है। कुछ लोग भारत की अनेकता में एकता की इसी ताकत और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की शक्ति को अपने सनकी साजिशी सुरूर से नुकसान पहुँचाना चाहते हैं, जिसे किसी भी हाल में कामयाब नहीं होने देना है।  नकवी ने कहा कि मोदी सरकार में इसी सकारात्मक बदलाव से बेचैन लोग देश की एकता और सौहार्द के ताने-बाने को तोडऩे की साजिश में जुटे हैं, भय और भ्रम का माहौल बना कर समाज में बिखराव टकराव का ताना-बाना बुन रहे हैं, जिसे हमें एकजुट हो कर परास्त करना है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कास्ट, कम्युनिटी की संकीर्ण सियासी संस्कृति को खत्म कर कॉमन पीपुल को प्रोग्रेस, प्रोस्पेरिटी का प्रिशियस पार्टनर बनाया है। नकवी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के सामाजिक आर्थिक शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए बिना स्के, बिना थके परिश्रम को परिणाम में परिवर्तित कर विकास को विश्वास में बदला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर कई कामयाबियां हासिल की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रभावी परिणाम है कि दुनिया भर में चल रही आर्थिक तंगी और मंदी के बावजूद, भारत ने मार्च 2022 में 400 अरब डालर के निर्यात के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल किया।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा की मोदी सरकार, गांव-गरीब-किसान, नौजवान, महिलाओं सभी के समावेशी सशक्तिकरण को समर्पित सरकार है। पिछले 8 वर्षों में 12 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया, मुद्रा योजना के तहत 34 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए आसान ऋण दिए गए हैं। इसके अलावा 45 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को जन धन योजना के तहत अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ा गया है तथा 2 करोड़ 36 लाख गरीबों को पक्के मकान दिए गए है व 9 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत 3 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवा मुहैया कराई गई है। इन सभी प्रभावी परिणाम से हर जरूरतमंद की आँखों में खुशी और जिंदगी में खुशहाली सुनिश्चित हुई है।  नकवी ने कहा कि इन सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी तबकों के साथ -साथ अल्पसंख्यकों को भी हुआ है। इसके अलावा, पिछले 8 वर्षों में 5 करोड़ 20 लाख अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं को स्कॉलरशिप्स दी गई है। इसका नतीजा है कि खासकर मुस्लिम लड़कियों का स्कूल ड्राप आउट रेट जो 70 प्रतिशत था, अब घटकर लगभग 30 प्रतिशत रह गया है। 8 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमों जैसे हुनर हाट,सीखो और कमाओ , नई मंजिल, नई रौशनी, उस्ताद, गरीब नवाज स्वरोजगार योजना आदि के माध्यम से लगभग 22 लाख अल्पसंख्यक वर्गों के लोगों को कौशल विकास की ट्रेनिंग, रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैय्या कराये गए हैं।

 नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का दायरा देश के सभी जिलों तक कर दिया है। पिछले 8 वर्षो में 18 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से पिछड़े क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, स्मार्ट क्लास रूम, कॉमन सर्विस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, हॉस्टल, अस्पताल, पेयजल-स्वास्थ्य सुविधाएँ, खेल सुविधाएँ, सद्भाव मंडप, हुनर हब आदि का निर्माण कराया गया है।

नकवी ने आकांक्षी जिला नूहं में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत जन चौपाल की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और आकांक्षी जिला के पैरामीटरों की प्रगति का केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की समीक्षा
जन चौपाल कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन में जनरल बॉडी के सदस्य जाहिद हुसैन चेयरमैन ने केंद्रीय कैबिनेट अल्पसंख्यक कार्य मंत्री को इलाके के विकास कार्यो से जुड़ा मांग पत्र सौंपा तथा जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित हजारो लोगो को सम्बोधित किया तथा कार्यक्रम में पहुंचे लोगो का धन्यवाद किया।
केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री व राज्य सभा के डिप्टी लीडर मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को जिला सचिवालय के सभागार में नूंह जिला के आकांक्षी पैरामीटर की प्रगति व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत महोत्सव के तहत जल सरंक्षण व पेयजल के लिए कार्य किए जाए। उन्होंने मेवात में स्वास्थ्य, अध्यापकों की कमी, बालिका शिक्षा वाहिनी, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य पोषण ट्रैकर, टीकाकरण आदि के बारे में भी समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के 112 आकांक्षी जिलों की अपेक्षा नूंह आकांक्षी जिला में परिस्थितियों को देखते हुए रोजगार, शिक्षा व अन्य क्षेत्र में चुनौतियां होने के बावजूद अच्छा कार्य हुआ है, इसके लिए जिला प्रशासन की मंत्री ने पीठ थप-थपाई। उन्होंने कहा कि हमें आकांक्षी जिलों में बेहतर कार्य करके अन्य जिलों से आगे लाना है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रथामिकता शिक्षा व रोजगार के अवसर तथा मूलभूत ढांचे को मजबूत करना है तथा जिस भी कमजोर व गरीब तक विकास की रोशनी नहीं पहुंची है उस तक रोशनी पहुंचाने के लिए युद्व स्तर पर कार्य किए जा रहे है ताकि इस दूरी को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि 2018 के बाद नूंह जिला में काफी प्रगति हुई है। केन्द्र व राज्य सरकार ने आकांक्षी जिला के पैरामीटरों पर काम किया है।
उपायुक्त अजय कुमार ने केन्द्रीय मंत्री को आकांक्षी जिला के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और जिले के डेल्टा रैकिंग में हुए सुधार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिले स्वास्थ्य एवं पोषण में रैकिंग में सुधार हुआ 56.4 से 57.7 इसी प्रकार शिक्षा में 51.5 से 54.7 कृषि एवं जलसंशाधन में 33 से 33.2, मूलभूत संशाधन में 72.4 से 74.3 है। शिक्षा में जिला मेवात 112 महत्वाकांक्षी में 5 वे स्थान पर है तथा मूलभूत सुविधाओं में 7 वें नंबर पर है। आकांक्षी जिला के पैरामीटर पर चर्चा करते हुए डीसी ने बताया कि पिछले माह जिला की डेल्टा रैकिंग 18 वीं थी जो अब 9 पर आ गई है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देशभर में 112 जिलों को आकांक्षी जिलों के रूप में चिन्हित किया गया है जिसमें नूंह जिला भी शमिल है। नीति आयोग के दिशा निर्देशानुसार अपने जिले में विकास कार्यों में सुधार कर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और अपने जिला को प्रदेश भर में अव्वल लाना है।
बैठक में डीसी अजय कुमार ने केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को हेरीटेज ऑफ मेवात पुस्तक भी भेंट की व स्मृति चिन्ह के रुप में पौधा भी भेट किया।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानी राम मंगला, ज़ाहिद हुसैन चेयरमैन, शिव कुमार आर्य, राजकुमार गर्ग, इल्यास चेयरमैन, मनीष जैन, सुरेंद्र प्रताप आर्य, योगेश तवर, डॉ ओमवीर शर्मा, अख्तर हुसैन, असगर हुसैन, रमेश मानुवास, रहीस खान, ताहिरा अजमत, जयपाल जांगड़ा, अंजू बाला, गोल्डी शर्मा, जावेद गोरवाल, लियाकत अली, कासिम बिलाल, इलाही मंजूर, दिनेश नागपाल, हेमराज, अरशद हुसैन, साहुन, फकरू, वसीम आदि मौजूद रहे।

Post Views: 190
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी का इंतजार:-ओंकार सिंह

Next Post

दिल्ली की तरह आप सरकार देगी हरियाणा में देगी बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य की गारंटी – निर्मल सिंह

Next Post
दिल्ली की तरह आप सरकार देगी हरियाणा में देगी बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य की गारंटी – निर्मल सिंह

दिल्ली की तरह आप सरकार देगी हरियाणा में देगी बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य की गारंटी - निर्मल सिंह

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.