• Login
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

662 लोगों ने उठाया निःशुल्क मैडीकल स्वास्थ्य जांच कैम्प का उठा फर्स्ट • इन क्लास प्लेटफार्म के लिए 110 विद्यार्थियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in BREAKING
0
662 लोगों ने उठाया निःशुल्क मैडीकल स्वास्थ्य जांच कैम्प का उठा  फर्स्ट • इन क्लास प्लेटफार्म के लिए 110 विद्यार्थियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

 

अम्बाला शहर :- रविवार को पं . केदारनाथ शर्मा चैरीटेबल अस्पताल एवं ट्रस्ट की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी निःशुल्क मैडीकल स्वास्थ्य चैकअप कैम्प सोहनलाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल , जगाधरी गेट में लगाया गया । कैम्प में ब्लड शूगर , यूरिक एसिड टैस्ट , लिपिड प्रोफाइल टैस्ट , एच.बी. टैस्ट निःशुल्क किए गए साथ ही ई श्रम कार्ड भी निःशुल्क मौके पर ही बनाए गए । कैम्प में संजीवनी अस्पताल से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा . ओ.पी. आर्य ने 175 लोगों की आंखें चैक कीं । इसके अलावा भगत आर्थोपैडिक एवं आई अस्पताल अम्बाला शहर से हड्डी रोग विशेषज्ञ डा . मुकेश भगत ने 88 लोगों की हड्डी से संबंधित बीमारियों को जांचा । इसके अलावा पीकेआर जैन चैरीटेबल अस्पताल से डा . हरविंद्र कौर ( सामान्य रोग विशेषज्ञ ) ने 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा । 132 लोगों ने अपने रक्त के नमूने जांच के लिए दिए जिन्हें जल्द ही उनकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी । कैम्प के दौरान जिन रोगियों की आंखों में लैंस डालने की आवश्यकता है उन जरूरतमंदों के लिए लैंस संजीवनी आईज एंड मैडीकेयर सैंटर द्वारा बिल्कुल मुफ्त डाले जाएंगे । कैम्प में 4 लोगों ने अपना ई – श्रम कार्ड भी बनवाया । वहीं , कैम्प में भारत के अग्रणी प्लेटफार्म फर्स्ट इन क्लास के तहत 5 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नि : शुल्क कोचिंग के लिए भी मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की गई । कैम्प में 110 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन निःशुल्क कोचिंग के लिए करवाया । इस अवसर पर मेयर शक्तिरानी शर्मा ने बच्चों ने अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में फर्स्ट इन क्लास प्लेटफार्म का लाभ उठाएं क्योंकि इस प्लेटफार्म के तहत बहुत ही अनुभवी शिक्षक बच्चों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं । गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पं . विनोद शर्मा एवं अम्बाला शहर की लोकप्रिय मेयर शक्तिरानी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में पं . केदारनाथ शर्मा अस्पताल एवं चैरीटेबल ट्रस्ट प्रत्येक रविवार को इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्पों का आयोजन गांवों व शहर के वार्डों में करता आ रहा है जिसका सैंकड़ों लोग लाभ उठा रहे हैं ।

Post Views: 131
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

Write My College Paper For Me

Next Post

What You Should Have Asked Your Teachers About sport

Next Post

What You Should Have Asked Your Teachers About sport

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.