• Login
Wednesday, February 18, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार: जैन

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in BREAKING
0
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार: जैन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

 

– जैन का आरोप जान को खतरा होने के बावजूद सरकार ने जानबूझकर हटाई थी मूसेवाला की सुरक्षा

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हुए हैं। कांग्रेस ने मुसेवाला की हत्या के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि पंजाब सरकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदार है। उनकी जान को खतरा होने के बावजूद उनकी सुरक्षा हटाई गई। जैन ने कहा कि सिद्दू मूसेवाला की जान को खतरा था। इसी वजह से राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें सिक्योरिटी दी थी। मगर सत्ता में आने के बाद आप सरकार ने उनकी सिक्योरिटी बीते रोज हटा ली थी।रविवार को उसकी जान के दुश्मनों ने मौका पाकर उनकी हत्या कर दी। जैन ने कहा कि पंजाब को अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा करने वाली आप सरकार के राज में सरेआम गुंडागर्दी हो रही है। कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पहले भ्रष्टाचार में उनका खुद का मंत्री पकड़ा गया। मजबूरी में सरकार को उसे हटाकर गिरफ्तार करवाना पड़ा। जैन ने बताया कि कुछ महीने पहले पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था।सिक्योरिटी हटाए जाने के बाद सिद्धू मूसेवाला ने खुद बीते रोज अपने वकील को फोन कर अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। जैन का यह भी आरोप है कि पंजाब सरकार ने बिना कोई नोटिस दिए सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाकर दुश्मनों को उनकी हत्या करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेकर सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही हत्या के इस मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में अब किसी तरह की लापरवाही बरती तो फिर कांग्रेस आप सरकार के खिलाफ विरोध का मोर्चा खोलने से पीछे नहीं हटेगी।

Post Views: 182
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

ऊर्जा मंत्री द्वारा धान के बिजाई सीजन से पहले क्षमता बढ़ाने के लिए 500 ऐमवीए इंटर-कनैक्टिंग ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Next Post

पत्रकार क्या हैं, दो मिनट का समय निकाल कर जरूर पढ़ें

Next Post
ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈਸ ਦੀ ਜ਼ੁਬਾਨਬੰਦੀ ਲਈ ਮੌਖਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਸਖਤ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਾਗੂ

पत्रकार क्या हैं, दो मिनट का समय निकाल कर जरूर पढ़ें

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.