• Login
Thursday, February 12, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

बच्चो के खेलने का एक भी ग्राउंड नही बचा अम्बाला छावनी में:-ओंकार सिंह

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
in BREAKING
0
बच्चो के खेलने का एक भी ग्राउंड नही बचा अम्बाला छावनी में:-ओंकार सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

 

प्रत्येक वर्ष होने वाला महान कीर्तन दरबार ग्राउंड की अव्यवस्था के कारण नही हो सका।

गांधी ग्राउंड में बना साईकल ट्रैक मिट्टी में मिला, जिम्मेवार कौन ?

अम्बाला छावनी में बच्चों के खेलने की कोई भी जगह न होने पर अपनी राय देते हुए इनैलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहाकि अम्बाला छावनी के विकास के नाम पर गांधी ग्राउंड, दशहरा ग्रन्ड व फुटबाल स्टेडियम तीनो को जनता से छीन लिया गया है। आज गांधी ग्राउंड का अपनी टीम के साथ मुआयना करने पहुंचने पर उन्होंने कहाकि फुटबाल स्टेडियम में 115 करोड़ से अधिक खर्च होने के पश्चात भी 5 वर्ष बीत जाने पर भी जनता को समर्पित नही किया गया जबकि इसमे मोटा घोटाला होने की आशंका है जो सरकार बदलने के पश्चात उजागर होगा। दशहरा ग्राउंड को डंगर ग्राउंड बना दिया गया है जहां गन्दी के साथ साथ आवारा पशुओं का जमावड़ा होता है और गांधी ग्राउंड में से पहले डंपिंग स्टेशन बनाया गया बाद में सब्जी मंडी जिससे ग्राउंड छोटा हो गया और फिर इसमें 30 लाख रुपये की लागत से साईकल ट्रैक बना दिया गया। जनधन की बर्बादी तो हुई ही साथ ही जनता के खेलने व सामूहिक आयोजन करने का स्थान भी खत्म हो गया। हर वर्ष विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन गांधी ग्राउंड में होता था जो अब गन्दगी, अव्यवस्था व नियमो की अनदेखी के कारण नही हो पा रहा। साईकल ट्रैक पर लगे 30 लाख रुपये भी मिट्टी में मिल चुके हैं कोई पूछने-सुनने वाला नही। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि अम्बाला छावनी की दुर्व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बच्चों के खेलने के स्थान व सामूहिक आयोजन के लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि बच्चो को खेलने का स्थान मिले जिससे खेल प्रतिभाएं प्रफुल्लित हो सके और सामूहिक आयोजन भी हो सके। इस अवसर पर अशोक धवन, रमेश यादव, मदन लाल, अजय जैन, प्राण नाथ वैद, मेहर सिंह जाट व अन्य उपस्थित थे।

Post Views: 140
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

राणा प्रताप कालेज ने परीक्षार्थियों को पिलाया शर्बत

Next Post

राष्ट्रीय मजदूर संगठन इंटक के बाड़मेर जिला उपाध्यक्ष बनने पर अनूप शर्मा का ब्राहम्णों ने किया स्वागत

Next Post

राष्ट्रीय मजदूर संगठन इंटक के बाड़मेर जिला उपाध्यक्ष बनने पर अनूप शर्मा का ब्राहम्णों ने किया स्वागत

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.