

अम्बाला :- भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा द्वारा डॉ पुनीत जैन सेवा सदन में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनेक रोगों के उपचार की व्यवस्था की गई । इस शिविर में 139 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई । इनमें 32 लोगों की विभिन्न रोगों के लिए सामान्य जाँच, 53 व्यक्तियों की नेत्र जाँच, दो रोगियों की ECG, 38 लोगों के रक्त आदि की प्रयोगशाला जाँच, सात लोगों के दाँतों की तथा सात लोगों की फिजियोथिरेपी भी की गई । इस सेवा सदन में अधिकतर रोगों की जाँच निःशुल्क की जाती है और अनेक प्रकार के टैस्ट अति निम्न दरों पर किए जाते हैं ताकि हर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके ।आज के शिविर की सफलता को देखते हुए ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के सिद्धांत के अनुरूप यह निर्णय लिया गया कि हर माह के अन्तिम रविवार को ऐसा ही स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा ।
इस शिविर में 53 लोगों के नेत्रों की जाँच की गई जिनमें 14 व्यक्ति मोतियाबिंद रोग से पीड़ित पाए गए । इन सभी का निःशुल्क उपचार शीघ्र ही सक्षम/माधव नेत्र बैंक द्वारा कपिल आई हॉस्पिटल, अम्बाला शहर के सहयोग से करवाया जाएगा ।
इस शिविर में दीपक राय आनंद, प्रदीप गोयल, राकेश जिन्दल, मुकेश एबट, कृष्ण लाल गुलाटी, भीमसेन भल्ला, किरण छिब्बड़, रवि पुरी, श्रीकृष्ण सैनी, राजिंदर अग्रवाल रवि पुरी, बृज मोहन मेहता व पारस अग्रवाल सुपुत्र राकेश अग्रवाल तथा कपिल आई हॉस्पिटल की ओर से अनमोल और मोहम्मद जावेद ने अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की ।
Post Views: 171

