• Login
Tuesday, March 24, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

कल खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय रायपुररानी में किया जाएगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन

Vijesh by Vijesh
in BREAKING, HARYANA, INDIA, PUNJAB
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

– 18 विभागों द्वारा दिया जाएगा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ

पंचकूला, 6 मार्च (विजेश शर्मा )- जिला में अति गरीब परिवारों की सालाना आय बढाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित किये जा रहे मेलों के दूसरे चरण में कल 7 मार्च को खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी रायपुररानी के कार्यालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की महत्वकांशी योजना है, जिसके तहत खण्ड, नगर निगम तथा नगर परिषद क्षेत्रोें में मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों के माध्यम से पात्रता के अनुसार लाभार्थियों को 18 विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा लाभार्थी की पात्रता तथा योग्यता के आधार पर बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाने में भी सहायता की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का उद्देश्य ऐसे गरीब परिवार जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपए से कम है, उनकी आय को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ देकर, स्वरोजगार तथा कौशल विकास के माध्यम से उनकी सालाना आय को बढाना है।

मेले में इन 18 विभागों की योजनाओं का दिया जाएगा लाभ
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को जिन 18 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी उनमें ग्रामीण विकास विभाग, रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग, मतस्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड, हरियाणा कौशल विकास मिशन, बागवानी विभाग, पशुपालन तथा डेयरी विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य ब्रांच, हरियाणा राज्य बाल विकास निगम, कॉमन सर्विस सेंटर तथा विकास और पंचायत विभाग शामिल हैं।

Post Views: 74
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

इंडियन मीडिया एसोसिएशन ने डीएसपी शीतल सिंह, डॉ. सुनील सादिक व एएसआई रविन्द्र सैनी को किया सम्मानित.

Next Post

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ब्रहमाकुमारी संस्था द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

Next Post
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ब्रहमाकुमारी संस्था द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ब्रहमाकुमारी संस्था द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.