• Login
Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home BREAKING

मुख्यमंत्री ने की हाई पावर लैंड परचेज कमेटी की अध्यक्षता

admin by admin
in BREAKING, CHANDIGARH, HARYANA
0
मुख्यमंत्री ने लिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा, खेलों में निरंतर आगे बढ़ रहा है हरियाणा : मनोहर लाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 6 जनवरी 2022, (प्रेस की ताकत ब्यूरो)- 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई हाई पावर लैंड परचेज कमेटी (एचपीएलपीसी) की बैठक में कैथल जिला में चीका सिटी से पटियाला रोड तक बाईपास निर्माण के लिए भू-मालिकों की सहमति से ई-भूमि पोर्टल के माध्यम 60.66 एकड़ भूमि की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिसकी लागत लगभग 28.51 करोड़ रुपये आएगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिला उपायुक्तों के साथ एचपीएलपीसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भू-मालिकों द्वारा उनकी सहमति से दी गई भूमि खरीदने के बाद प्रस्तावित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ो- PM मोदी की सुरक्षा में हुई कोताही, रामनाथ कोविन्द ने जताई चिंता

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री श्री अनूप धानक भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तावित सरकारी परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताने वाले भू-मालिकों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने चीका, बदसुई, हरिगढ़, किंगान, कलार माजरा, पीडल, तिताना गांवों के भू- मालिकों से बातचीत करते हुए कहा कि उक्त बाइपास के बनने से चीका के साथ- साथ आसपास के गांवों को भी काफी फायदा होगा और निश्चित रूप से जिले के समग्र विकास के साथ-साथ रोजगार, व्यवसाय जैसे कई अन्य अवसरों के द्वार भी खुलेंगे।

यह भी पढ़ो- कंगना फिर विवादों के घेरे में, पंजाब को बताया आतंकवादी सरगर्मियों का गढ़

बैठक में जिला फतेहाबाद के टोहाना में बस स्टैंड के निर्माण के संबंध में एक अन्य एजेंडे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने उपायुक्त श्री प्रदीप गोदारा को निर्देश दिए कि भू- मालिकों से वार्ता कर जल्द से जल्द परियोजना को अंतिम रूप दें।

बैठक में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, श्री डी. एस. ढेसी, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, भूमि-जोत एवं भू-अभिलेखों की चकबंदी विभाग की निदेशक आमना तसनीम कैथल के उपायुक्त श्री प्रदीप दहिया, फतेहाबाद के उपायुक्त श्री प्रदीप गोदारा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Post Views: 112
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

PM मोदी की सुरक्षा में हुई कोताही, रामनाथ कोविन्द ने जताई चिंता

Next Post

भारी सुरक्षा के बीच निकले मुख्य मंत्री, हर तरफ़ से रोक दी गई ट्रैफिक

Next Post
भारी सुरक्षा के बीच निकले मुख्य मंत्री, हर तरफ़ से रोक दी गई ट्रैफिक

भारी सुरक्षा के बीच निकले मुख्य मंत्री, हर तरफ़ से रोक दी गई ट्रैफिक

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.