इनैलो का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित व संगठन सर्वोत्तम:-शाम सिंह राणा
अम्बाला छावनी की जनता चाहती है बदलाव:-ओंकार सिंह
अम्बाला,09 मार्च (जगदीप सिंह)- स्थानीय निकाय के चुनावों की रणनीति को लेकर इनैलो कार्यकर्ताओ की मीटिंग स्थानीय विश्राम गृह में जिला प्रधान शीशपाल जंधेड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती और राष्ट्रीय संगठन मंत्री व पूर्व मंत्री शाम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रकाश भारती ने कहाकि की पार्टी संगठन ने निर्णय लिया है कि स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी और प्रत्येक शहर व वार्ड में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। आज प्रदेश में चौधरी अभय सिंह चौटाला एक भी नेता नही है और आनेवाले विधानसभा चुनावों में पार्टी एकतरफा जीत हासिल करके चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। शाम सिंह राणा ने कहाकि इनैलो का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है और पार्टी का संगठन पूरे देश मे सर्वोत्तम है। किसान आंदोलन के दौरान पूरे देश 4216 विधायकों मे से एकमात्र विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने किसानों के हित में विधानसभा से इस्तीफा दिया था। आज प्रदेश में ही नही पूरे देश मे अभय सिंह व इनैलो पार्टी के चर्चे है। जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी ने कहाकि निकाय चुनावों में पार्टी मेहनती, निष्ठावान व सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतरेगी। प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहाकि अम्बाला छावनी की जनता मोजूदा शासन व नेतृत्व से पीड़ित, पड़ताडित व भयभीत है। जनता इतनी डरी व सहमी हुई है कि व्यवस्था से दुखी व परेशान होने के बावजूद भी बोलने को तैयार नही है कि कहीं बोलने पर उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही या किसी विभाग का छापा न पड़ जाए। आज अम्बाला छावनी की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में यह स्पष्ट हो जाएगा। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगमाल रोलां, कृष्ण राणा, तेजपाल शर्मा,अवतार शेरगिल, डॉ रामनाथ शर्मा, सोम नाथ बोह, मदन लाल, पुष्पा सिंह, दमनप्रीत सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर लाली भानोखेड़ी, प्रदेश प्रवक्ता अमन केसरी, चरनजीत मोहड़ी, निर्मल सिंह, जसविंदर स्कराओ, तुषार कौशिक, इकबाल बाजवा, अंकुर शाहपुर, नरेश कुमार, अशोक धवन, सुभाष चंद, रमेश कुमार यादव, प्राण नाथ वैद, तरनप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, हन्नी बलाना, यानिक बजाज, धर्मपाल, रामचन्द्र सिंह, मेहर सिंह जाट, अमित, दिव्यम, अविनाश, हुक्म चन्द, दीपक, व्हेतन, आकाश, अकरम खान, शमशेर सिंह, प्रियंका चौधरी, सरोज बाला, पूनम, बबली, लीला देवी, मालती, मुकेश, गोरा, संदीप गुप्ता, राजू गजनेजा, जय कुमार, सुमित गौड़, इंद्रजीत,,अमित, जोनी, बाबू राम, आकाश, अमर सिंह, हुक्म चन्द, अविनाश, चेतन, जोनी, मंगत राम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।