• Login
Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
Home SPORTS

IPL 2018: तूफानी पारी के बाद छलका क्रिस गेल का दर्द

admin by admin
in SPORTS
0
IPL 2018: तूफानी पारी के बाद छलका क्रिस गेल का दर्द
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स पंजाब इलैवन के बीच खेले गए मैच में पहले टॉस जीतकर पंजाब ने बल्लेबाजी का फैसला दिया था। मैच का मुख्य आकर्षण पंजाब के ओपनर क्रिस गेल की नाबाद शतकीय पारी रही। गेल ने महज 63 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। शतक बनाने के बाद गेल काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान ऑक्शन में बोली न लगने के दर्द भी बयां किया।

बेटी को किया शतक समर्पित
मैच के बाद गेल ने पीटरसन वाले मामले को याद करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग सोचते हैं मैं बूढ़ा हो गया लेकिन इसे साबित कोई नहीं कर पाया। मैं पूरी दुनिया में घूमा हूं, खेला हूं, सिर्फ इसलिए कि इज्जत मिल सके। यह शतक मैं अपनी बेटी क्रिसलीना (ब्लश) को समर्पित करता हूं। उसका कल बर्थडे है और यह उसी के लिए है। कल वो दो साल की हो जाएगा और सबसे बड़ी बात यह है कि वह दूसरी बार यहां इंडिया आई है। गेल ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि आईपीएल 2018 के दूसरे ही मैच में उन्होंने शतक जड़ा। गेल बोले- हमने अच्छा स्कोर बनाया जो कि डिफैंड करने के लिए काफी है। अपनी पारी के लिए सहवाग का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने एक योगा टीचर और बेहतरीन मसाज करने वाले से मेरे सेशन लगवाए। अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है कि एक हफ्ते में मैं अपने पैर टच करने लग जाऊंगा।

अपने खास अंदाज में मनाया जश्र
पंजाब की पारी का आकर्षण गेल का शतक रहा जो इस आईपीएल का पहला शतक है। गेल का आईपीएल में यह छठा और टी20 कैरियर का 21वां शतक रहा। उन्होंने ऐसे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ यह सैकड़ा जड़ा जिसे इस आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। भुवनेश्वर कुमार को लांग आफ पर छक्का लगाकर वह 99 रन तक पहुंचे। सिद्धार्थ कौल के अगले ओवर में उन्होंने एक रन लेकर शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने शतक का जश्न अपने खास अंदाज में मनाया। उन्होंने बच्चे को झूला झूलाने के अंदाज में अपने बैट को पकड़ा क्योंकि उनकी पत्नी और बेटी वीआईपी बाक्स में मौजूद थी।

Post Views: 47
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Previous Post

IPL 2018: पुणे को भी चेन्नई के रंग में रंगने उतरेंगे धोनी

Next Post

WWE रिंग में फिर से दिखेंगे ‘द ग्रेट’ खली, जानें कब होगा मैच

Next Post
WWE रिंग में फिर से दिखेंगे ‘द ग्रेट’ खली, जानें कब होगा मैच

WWE रिंग में फिर से दिखेंगे 'द ग्रेट' खली, जानें कब होगा मैच

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • E-PAPER
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS.