दिल्ली (प्रेस की ताकत ब्यूरो) : दिल्ली की सीमाओं पर महीनों से डटे किसान आंदोलनकारी अब गुरुवार को जंतर मंतर पहुंच गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था यहां ‘किसान संसद’ लगाएगा। बड़ी बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने यहां पर उन्हें प्रदर्शन की इजाजत दी है। 200 किसानों का एक जत्था बसों के जरिए जंतर मंतर पहुंच गया है। जो सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करेगा। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सांसद किसानों के हक में संसद के भीतर आवाज नहीं उठाते तो चाहे वह किसी भी दल के हों, उनके क्षेत्र में उनका पुरजोर विरोध होगा।
अब ‘किसान संसद’ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। जबकि इसके अलावा सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर पर भी भारी फोर्स तैनात है। जंतर मंतर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सांसदों को सीधी चेतावनी दी है। कि सांसद चाहे किसी भी दल के हों, अगर वह संसद के भीतर किसानों के हक़ की आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके संसदीय क्षेत्र में उनकी आलोचना होगी।”
राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा कि “सरकार ज्यादा सख्त है। जनता को इतनी ताकत भी किसी को नहीं देनी चाहिए। एक कहावत है गांव में- जो झोटा होता हैं ना भैंसा… जब ज्यादा ताकत आ जा तो जिस खोर में खाना खा उसे ही ढा दे सबसे पहले। तो सरकार की जिसने वोट दिया, वह सबसे पहले उसे ही ढहा रही है।”