अम्बाला :- समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्रीय स्तर की संस्था अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन पिंजौर में एक गरीब कन्या का विवाह करवाएगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह वालिया ने बताया कि पिंजौर की राजी देवी के माता-पिता का स्वर्गवास कोरोना काल के दौरान हो गया था। अपनी मौसी के पास रह रही इस लड़की की आर्थिक बदहाली देखकर उनके संगठन द्वारा उसके विवाह के खर्च का संकल्प लिया गया।
इस संकल्प बारे मंडल अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी बात की गई। जिस पर उन्होंने प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह वालिया को इस परिवार से मिलकर शादी पर दिए जाने वाले सामान और उनकी अन्य आवश्यकताएं जानने के लिए कहा।
इस कड़ी में आज 26 मार्च को अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ बलजीत सिंह वालिया राजी के घर मोहल्ला डेरा साहिब, मनी माजरा गए तथा राजी देवी की मौसी से मुलाकात कर शादी के आवश्यक सामान आदि के बारे में बात की तथा उन्हें यथा सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बता दें कि अपराध नियन्त्रण अनुसंधान संगठन की पंचकूला इकाई की समस्त टीम ने गरीब कन्या की इस शादी में आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया है। संगठन की ओर से नरेन्द्र कुमार ने शादी में भोजन एवं जलपान इत्यादि के सारे खर्च को नीजि स्तर पर वहन करने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त अम्बाला से जिला प्रधान अर्जुन कुमार, मंडल अध्यक्ष रोहित जैन, उप प्रधान अजय कुमार ने भी इस शादी में अपना आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह प्रधान, कैप्टन अवतार सिंह, नरेन्द्र सिंह, अंग्रेज कुमार, शाम लाल, नंदिनी, मीना, पूनम, रेखा, आदि भी मौजूद रहे।