आईपीएल के 11वें सीजन का 16वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच गुरुवार को मोहाली के बिंद्रा स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। गुरुवार को अपना चौथा मुकाबला खेलेगी। आइये जानते हैं कि कप्तान केन विलियमसन किन 11 खिलाड़ियों के साथ चौथा मुकाबला जीतने उतर सकते हैंः
