नई दिल्लीः भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच छह वनडे मैचों की सीरिज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करने आए धवन और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की। रोहित अच्छे शाॅट लगा रहे थे तो उसी दौरान वे खराब शाॅट के कारण अपना कैच मोर्ने मोर्कल को दे बैठे। धवन अच्छी फाॅर्म में खेल रहे थे, तो तभी वे कोहली की वजह से रन आउट हुए। जिस कारण धवन बिल्कुल भी खुश नजर नही आए। बतां दे कि धवन रन आउट हुए थे। धवन क्रीज पर थे तो उसी समय उन्हें गेंद का पता ही नही चला कि बाॅल किस ओर गई। दूसरे छोर से कोहली रन लेने के लिए भाग गए थे। कोहली भागते-भागते आधी पिच से पार चले गए थे तो फिर धवन को भी रन लेने के लिए दौड़ना पड़ा। उस दौरान मकरम ने धवन कोे रन आउट कर दिया। इस रन आउट से धवन बिल्कुल भी खुश नजर नही थे। उन्होंने कोहली के प्रति अपनी नाराजगी मैदान में ही जता दी। धवन कोहली की ओर इशारा करते हुए मुंह में कुछ बोलते-बोलते प्वेलियन लौट गए। वैसे उस समय रन लेने की कोई जरुरत नहीं थी। जिससे कोहली भी इस तरह धवन के आउट होने पर खुश नही थे।












