जतिंदर पाल मल्होत्रा चंडीगढ़ भाजपा के नये प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके नाम की घोषणा शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की। वह अरुण सूद की जगह लेंगे, जो गत तीन साल 10 महीने से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष थे। नवनियुक्त प्रधान मल्होत्रा के सामने बड़ी चुनौतियां रहेंगी। आगामी जनवरी में मेयर का चुनाव होगा और लोकसभा का चुनाव भी आने को है। साथ ही पार्टी में धड़ेबंदी कम करने का भी उन पर दबाव रहेगा।
ADVERTISEMENT