ADVERTISEMENT
नई दिल्ली, पीटीआइ। आतंकियों और तस्करों की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल और भूटान से लगती भारत की सीमाओं पर विशेष स्थानों में लेजर की बाड़ लगाई जाएगी।बुधवार को 54वें स्थापना दिवस पर सशस्त्र सेना बल (एसएसबी) के महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) एके सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमाओं पर एक-एक स्थान पर लेजर बाड़ लगाई जाएगी। ये लेजर बाड़ दुर्गम भौगोलिक स्थिति वाले क्षेत्रों में लगाई जाएगी, क्योंकि इन इलाकों में आमतौर पर रिहाइश नहीं होती है और तस्करी व अन्य आतंकी गतिविधियों की आशंका अधिक रहती है।











