ADVERTISEMENT
पठानकोट/जुगियाल- गांव बुंगल-बधानी के जंगल में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि रजत शर्मा 4 साथियों के साथ गांव के साथ लगते अपने खेतों की जंगली सूअरों से रखवाली कर रहा था। इस दौरान अचानक बंदूक से जोकि उसके दूसरे साथी पंकज (23) पुत्र भूरी सिंह के पास थी, गोली चल गई, जो उक्त की बाजू को चीरती हुई उसके साथ बैठे रजत शर्मा (20) पुत्र नरेश कुमार को लग गई तथा दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलावस्था में दोनों युवकों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात्रि रजत जोशी की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक पंकज उपचाराधीन है।










