वॉशिंगटन- स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा झूठा साबित हुआ है और इसकी पोल आंकड़ों से खुल गई है। ट्रंप ने दावा किया था कि ‘इतिहास में सबसे अधिक’ लोगों ने अमरीकी कांग्रेस में दिए गए उनके स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच को टेलीविजन पर सुना। लेकिन बीते सालों के रेटिंग्स डेटा ने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से गलत ठहरा दिया है। अमरीका में टेलीविजन रेटिंग संबंधी आंकड़ों पर नजर रखने वाली कंपनी नीलसन का कहना है कि ट्रंप ने ‘अब तक सबसे अधिक 4.56 करोड़’ लोगों के टीवी पर उनका स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच सुनने का दावा किया था जो गलत है।नीलसन का कहना है पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की स्पीच को ट्रंप से अधिक लोगों टीवी पर सुना है। हालांकि ट्रंप का स्पीच सोशल मीडिया ट्विटर पर भी सुना गया था। ट्विटर के अनुसार ट्रंप के स्पीच के बीरे में 45 लाख ट्वीट किए गए थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।








