Saturday, February 21, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

19 गैर-जाट चेहरों सहित 28 पूर्व विधायकों ने हुड्डा में जताई आस्था

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
BS HOODA IS LEADER OF OPPOSITION (LoP)  IN HARYANA ASSEMBLY SINCE  NOV, 2019 HOWEVER NO NOTIFICATION ISSUED TILL DATE 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

0
जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’  देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’ देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चुनावी आहट के बीच 36 बिरादरी को जुटाने की कवायद

चंडीगढ़, 21 जुलाई (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
हरियाणा कांग्रेस में पिछले लगभग सवा साल के दौरान दूसरे दलों के नेताओं की बम्पर एंट्री हुई है। सैकड़ों की संख्या में विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने कांग्रेस में आस्था जताई है। इनमें 28 पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक शामिल हैं। इसे पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा को मिले ‘फ्री-हैंड’ के नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। इनमें कुछ ऐसे नाम भी हैं, जो पहले भी कांग्रेस में सक्रिय रह चुके हैं। लेकिन अब भाजपा व दूसरे दलों से इन्होंने कांग्रेस में वापसी की है। कांग्रेस में शामिल होने वाले 28 पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों में से कई ऐसे हैं जो 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इन नेताओं की कांग्रेस में एंट्री करवा कर हुड्डा गुट ने अपनी मजबूत पकड़ का अहसास करवाया है। कांग्रेस ज्वाइन करने वाले इन पूर्व विधायकों व पूर्व मंत्रियों में से 19 नॉन-जाट चेहरे हैं। इनमें अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के 6-6, ब्राह्मण वर्ग 4, वैश्य वर्ग के 2 और एक राजपूत नेता शामिल है। कई दमदार नेता भाजपा, इनेलो, जजपा या फिर आप को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस तरह से राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मत है कि इतनी तादात में गैर-जाट नेताओं के शामिल होने पर हुड्डा गुट के इस दावे को बल मिलता है कि हुड्डा 36 बिरादरी के नेता हैं।

‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम से हुड्डा अब तक 10 में से 8 लोकसभा क्षेत्रों में सियासी ताकत दिखा चुके हैं। रोहतक और हिसार संसदीय क्षेत्र में उनका कार्यक्रम होना बाकी है। 2005 में पहली बार कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था। 2009 में लगातार दूसरी बार उनके नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में आई। लगातार दो बार यानी 2014 और 2019 में सत्ता से बाहर रही कांग्रेस अब एक बार फिर सत्ता वापसी के लिए जोर लगा रही है।
कांग्रेसियों को लगता है कि खट्टर सरकार की दस वर्षों की एंटी-इनकम्बेंसी का फायदा उन्हें इस बार मिल सकता है। इस अवधि में कई राज्यों में दूसरे दलों के विधायकों की भाजपा में एंट्री की खबरें भी सुर्खियों में रही। इसे ‘ऑपरेशन लोटस’ नाम दिया गया। हरियाणा में कांग्रेस में शामिल हो रहे दूसरे दलों के पूर्व विधायकों की एंट्री को लेकर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा चुटकी लेते हुए कहा है कि यहां ‘रिवर्स लोटस ऑपरेशन’ चल रहा है।
कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं में कई ऐसे चेहरे हैं, जो 2019 के विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए मजबूत दावेदार थे। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने टिकट नहीं मिलने की सूरत में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस में भी कुछ ऐसे नेता हैं, जो टिकट कटने के बाद आजाद लड़े और कांग्रेस उम्मीदवारों को पछाड़ कर नंबर-2 की पॉजिशन पर रहे। कांग्रेस में इन नेताओं का टिकट पार्टी की गुटबाजी व अंतर्कलह के कारण कटा था।
करीब सवा साल पहले कांग्रेस नेतृत्व ने हुड्डा की पसंद के चौ़ उदयभान को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। 2014 से 2022 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर एंटी हुड्डा खेमे के नेता की नियुक्ति होती रही। हुड्डा खेमा इसे इस रूप में भी प्रचारित कर रहा है कि उन्हें फ्री-हैंड मिलने के बाद पार्टी में न केवल बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता शामिल हुए हैं, बल्कि पार्टी भी मजबूत हुई है। माना जा रहा है कि हुड्डा खेमे ने अपने विरोधियों यानी एंटी हुड्डा खेमे के नेताओं के सामने बड़ा चैलेंज खड़ा किया हुआ है।
कांग्रेस, मुख्य रूप से हुड्डा गुट पर, यह आरोप लगते रहे कि वे जाटों को तवज्जो दे रहे हैं। हुड्डा खेमे ने गैर-जाट चेहरों को कांग्रेस में शामिल करवा कर यह जता दिया कि इन आरोपों में दम नहीं है। जिन चेहरों को उन्होंने कांग्रेस में शामिल करवाया है वे प्रदेश के अलग-अलग कोनों से हैं। हर जाति वर्ग के लोगों की कांग्रेस में एंट्री करवा कर हुड्डा गुट ने पार्टी नेतृत्व में भी यह मैसेज देने की कोशिश की है कि राज्य में कांग्रेस को न केवल मजबूती मिल रही है, बल्कि सभी वर्गों के लोगों में पार्टी के प्रति रुझान भी बढ़ा है।
तिकड़ी की चुनौती
इन दिनों एंटी हुड्डा खेमे के नेताओं ने आपस में हाथ मिला लिया है। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का नया ग्रुप एसआरके उभरकर आया है। एसआरके यानी कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी। अब देखना रोचक होगा कि हुड्डा का कितना मुकाबला यह ‘तिकड़ी’ कर पाती है। दोनों गुटों में आने वाले दिनों में सियासी घमासान और तेज होने के आसार हैं।

Post Views: 103
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: ajayhoodaइनेलो पर भूपिंदर हुडानेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डाभूपेंद्र सिंह हुड्डाभूपेंद्र सिंह हुड्डा इंटरव्यू
ShareTweetPin
Previous Post

विनेश और बजरंग को ट्रायल में छूट पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Next Post

मणिपुर मुद्दे पर संसद से सुप्रीम कोर्ट तक आक्रोश

Related Posts

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

0
जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’  देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया
BREAKING

जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’ देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

0
Next Post
मणिपुर मुद्दे पर संसद से सुप्रीम कोर्ट तक आक्रोश

मणिपुर मुद्दे पर संसद से सुप्रीम कोर्ट तक आक्रोश

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us