ADVERTISEMENT
इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- आगरा में हुआ भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पेड़ से टकराई… मरने वालों में पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल, 3 लोग घायल, गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर निकाला।
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के नगला वर निवासी परिवार नवरात्रि के पहले दिन कैलादेवी दर्शन करने गया था, देर रात लौटते समय हुआ हादसा… मृतकों की पहचान कांता प्रसाद, देवेंद्र, सीमा, आराध्या और ऋषि के रूप में हुई, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा। मृतकों की पहचान —
1. कांता प्रसाद (मुखिया)
2. देवेन्द्र (बेटा)
3. सीमा (बहू)
4. आराध्या (पोती)
5. ऋषि (नाती)












