इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाला अरबपति कारोबारी का इकलौता बेटा आखिरकार गिरफ्तार हो गया। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने अपने बेटे को बचाने की तमाम कोशिश कीं, लेकिन नाकाम रहीं।
पहले घटनास्थल से बेटे को हटवाया, फिर कहा कि मेरा बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था। पुलिस को मैनेज करने की कोशिश की गई, लेकिन मामला सीएम योगी तक पहुंच गया। जब यह पैतरा एक्सपोज हो गया तो पुलिस कमिश्नर को ही झूठा करार दिया।
फिर अचानक मंगलवार को कोर्ट में नकली ड्राइवर को सरेंडर करवा दिया। हालांकि, कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की अर्जी खारिज कर दी और उसे आरोपी नहीं माना।
पुलिस का कहना है कि शिवम को आर्यनगर में घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी बीमार नजर आया। उसके हाथ में वीगो लगा है। पुलिसवाले और रिश्तेदार उसे सहारा देते नजर आए।













