ADVERTISEMENT
औरंगाबाद- लातूर के विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर गजानन भातरवांडे ने बताया, लातूर में कोल्पा पती गांव के पास पंढरपुर से नांदेड़ जा रही कार (SUV) सामने से आ रही जीप से सुबह के 4.15 पर टकरा गयी। पुलिस के अनुसार, टेंपू को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे SUV के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया परिणाम स्वरूप यह भीषण हादसा हुआ। घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गयी।घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।







