ADVERTISEMENT
पटियाला: पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान शुरु होते ही सी.एम.कैप्टन अमरेंद्र सिंह के गढ़ पटियाला के कुछ वार्डों की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। शहर के वार्ड नंबर 14 में कांग्रेसी उम्मीदवार ने बूथ कैप्चर कर लिया जिसके बाद वहां खूनी झड़प हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। इसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।



