जालंधर: गुजरात विधानसभा मतदान में भाजपा के उम्मीद से खराब प्रदर्शन की खबर आते ही भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने और दूसरे बड़े सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एन.डी.ए. की बड़ी सहयोगी शिवसेना के बाद अकाली दल के राज्यसभा सदस्य नरेश गुजराल ने एक टी.वी. चैनल को दिए गए इंटरव्यू दौरान कहा कि देश में एक पार्टी के सत्ता में आने वाला दौर खत्म हो गया है और 2019 में वही पार्टी सत्ता पर काबिज हो सकेगी जो अपनी सहयोगी पाॢटयों की कद्र करेगी। गुजराल ने कहा कि राजनीतिक गठबंधन को लेकर भाजपा को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी नीति पर चलने की जरूरत है। वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते गठबंधन की हर पार्टी को बनता सम्मान दिया गया था। गुजरात के नतीजे से देश की लीडरशिप को सबक लेने की जरूरत है। साथ ही इस बात पर भी विचार करने की जरूरत है कि देश के 20 प्रतिशत कम संख्या वाले सिख भाईचारे को आंखों से ओझल करके भाजपा राजनीतिक तौर पर पूरी तरह सफल नहीं हो सकती।गुजरात विधानसभा मतदान के नतीजों का हवाला देते हुए गुजराल ने कहा कि यदि कांग्रेस ने अपने सहयोगियों की कद्र की होती तो गुजरात का नतीजा कुछ और होता।












