ADVERTISEMENT
पटियाला : थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने नाबालिगा की एतराजयोग फर्जी तस्वीर अपलोड करने के आरोप में मयंक अग्रवाल निवासी पुराना बिशन नगर पटियाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी की एतराजयोग फर्जी तस्वीर अपलोड कर दी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद मयंक के खिलाफ 66, 66ए, 67 ए आई. एक्ट और 506 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।













